एक्सप्लोरर

धमाके की तैयारी! PhonePe के IPO को मिली मंजूरी, निवेशकों को मिलेगा कमाई का महा मौका

PhonePe IPO: फिनटेक कंपनी PhonePe को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आईपीओ लाने के लिए सेबी से ग्रीन सिंग्नल मिल चुका है. कंपनी ने पिछले साल सितंबर में ड्राफ्ट पेपर्स जमा कराए थे.

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) से मंजूरी मिल गई है. रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर इसकी जानकारी दी है.

कंपनी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में अपने पब्लिक इश्यू के लिए कॉन्फिडेंशियल रूट्स के जरिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा कराए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद जताई जा रही है कि वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट और टाइगर ग्लोबल जैसे कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स इस IPO के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं.  

डिजिटल पेमेंट्स पर कंपनी का फोकस

अमेरिकी रिटेल चेन वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फिनटेक कंपनी PhonePe की शुरुआत साल 2015 में हुई. आज इसकी पॉपुलैरिटी कुछ इस कदर है कि यह भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) नेटवर्क पर टॉप पेमेंट्स प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है. दिसंबर 2025 तक इस प्लेटफॉर्म का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से लगभग 45 परसेंट मार्केट शेयर है.

सेबी के पास जमा कराए गए अपने ड्राफ्ट पेपर्स में PhonePe ने साफ कहा है कि डिजिटल पेमेंट्स कंपनी की ग्रोथ के चालक बने रहेंगे. इस लिहाज से कंपनी प्लेटफॉर्म को बड़ा बनाते हुए यूजर्स की संख्या को बढ़ाने के साथ मार्केट में अपने पांव पसारने पर जोर दे रही है. वित्त वर्ष 2025 तक भारत में डिजिटल कंज्यूमर पेमेंट्स का टोटल एड्रेसेबल मार्केट 301 लाख करोड़ रुपये का रहा. 2030 तक इसके 602 से 681 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. 

फोनपे ने बनाया अपना मजबूत बेस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा से पता चलता है कि अगस्त में रिकॉर्ड किए गए कुल 2,160 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन में से 980 करोड़ ट्रांजैक्शन PhonePe  के जरिए प्रोसेस किए गए. कंपनी ने 60 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ अपना एक बड़ा और मजबूत यूजर बेस बनाया है और यह देश भर में लगभग 5 करोड़ मर्चेंट्स को डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन देती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

आंखों के सामने गिरते रहे IT स्टॉक्स, देखते ही देखते 1.3 लाख करोड़ का नुकसान; आखिर किस बात का खौफ? 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा Jio IPO, 170 तक पहुंचा प्रीमियम; जानें कब खुल रहा?
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा Jio IPO, 170 तक पहुंचा प्रीमियम; जानें कब खुल रहा?
काउंटडाउन शुरू...इस दिन होगी Jio IPO की धमाकेदार एंट्री! जानें डिटेल
काउंटडाउन शुरू...इस दिन होगी Jio IPO की धमाकेदार एंट्री! जानें डिटेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget