एक्सप्लोरर

New IPO: ईमुद्रा का आईपीओ आज खुला, पैसा लगाने से पहले जान लें सारी जरूरी बातें

Upcoming IPO: इस आईपीओ से कंपनी की योजना 413 करोड़ रुपये जुटाने की है. कंपनी की तरफ से 161 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए जा रहे हैं जबकि 252 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है.

Emudhra IPO: डिजिटल सिग्नेचर जारी करने के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ईमुद्रा लिमिटेड (eMudhra Limited) का आईपीओ 20 मई को खुल गया. ये मंगलवार 24 मई को बंद होगा. ईमुद्रा डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट जारी करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर कारोबार कर रही है. इसे इसके लिए इसे बाकायदा लाइसेंस मिला हुआ है.

आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 413 करोड़ रुपये जुटाने की है. इसमें से 161 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए जा रहे हैं. जबकि 252 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसके तहत कंपनी के मौजूदा शयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की तरफ से शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं. इस IPO में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

ये रहेगा लॉट साइज

इसका प्राइस बैंड 243-256 रुपये के बीच तय किया गया है जिनका फेस वैल्यू 5 रुपये होगा. निवेशक लॉट के हिसाब से इश्यू के लिए बोली लगा सकते हैं. एक लॉट में 58 शेयर हैं. एक लॉट की बोली लगाने के लिए निवेशकों को न्यूनतम 14,848 रुपये निवेश करने होंगे. निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकेंगे.

शेयरों का अलॉटमेंट 27 मई को होगा. जबकि 1 जून को शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग हो सकती है. ईमुद्रा ने अपने पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा यानी 50 फीसदी पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित रखा है. वहीं 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए सुरक्षित रखा है.

38 फीसदी मार्केट पर कब्जा

कंपनी की स्थापना 16 जून, 2008 को हुई थी. ये आईटी कंपनी 3आई इन्फोटेक (3i Infotech) के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. वित्त वर्ष 2021 तक डिजिटिल सिग्नेचर सर्टिफिकेट्स मार्केट के 37.9 हिस्से पर इसका कब्जा था. यह कंपनी दो तरह की सेवाएं मुहैया कराती है. इसमें डिजिटल ट्रस्ट सर्विसेज और एंटरप्राइज सॉल्यूशंस शामिल हैं. यह इंडिविजुअल/ऑर्गनाइजेशन सर्टिफिकेट्स, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मोबाइल ऐप सिक्योरिटी, वेबसाइट सिक्योरिटी टेस्टिंग, आईटी पॉलिसी एसेसमेंट आदि से जुड़ी सेवाएं भी देती है. अभी तक 5 करोड़ से अधिक डिजिटल सिग्नेचर जारी कर चुकी है.

ये भी पढ़ें

Cheque Bounce Cases: चेक बाउंस के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! दिया ये बड़ा आदेश, 1 सितंबर बड़ा बदलाव संभव

LIC Jeevan Labh: जानिए ये शानदार स्कीम, यहां रोज 10 रुपये से भी कम के निवेश पर मिलेंगे 17 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget