एक्सप्लोरर

KFin Technologies IPO: 19 दिसंबर को आ रहा इस फाइनेंशियल टेक्‍नोलॉजी कंपनी का आईपीओ, यहां पढ़ें IPO से जुड़े अहम डिटेल्स

KFin Technologies IPO: केफिन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ19 दिसंबर, 2022 को खुल रहा है. इस आईपीओ में आप 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर 2022 तक निवेश कर सकते हैं.

KFin Technologies IPO: अगर आप आईपीओ में पैसा लगाने पसंद करते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आने वाला है. फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म कंपनी KFin Technologies अपना आईपीओ (Initial Public Offering) जल्द ही लेकर आने वाली है. कंपनी ने शेयर मार्केट को यह जानकारी दी है कि वह अपने आईपीओ 19 दिसंबर 2022 को खोलने वाली है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि वह मार्केट से कुल 1,500 करोड़ रुपये इकट्ठा करें. अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के डिटेल्स यहां जानें-

आपको बता दें कि केफिन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (KFin Technologies IPO) 19 दिसंबर, 2022 को खुल रहा है. इस आईपीओ में आप 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर 2022 तक निवेश कर सकते हैं. वहीं इस आईपीओ को कंपनी अपने एंकर निवेशकों के लिए 16 दिसंबर 2022 से ही खोल देगी. कंपनी की यह आईपीओ पूरी तरीके से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए लाया गया है यानी कंपनी के प्रमोटर ही कंपनी के शेयर्स बेचने वाले हैं. कंपनी कोई भी नए शेयर्स इस आईपीओ के जरिए जारी नहीं करने वाली है. कंपनी के 1,500 करोड़ रुपये के शेयर्स कंपनी के प्रमोटर जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड पीटीई लिमिटेड द्वारा बेचे जाएंगे.

जानें किस कैटेगरी के लिए कितने शेयरों का किया जाएगा आवंटन

बता दें कि केफिन टेक्नोलॉजीज अपने आईपीओ के जरिए अपने रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व करके रखा है. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी हिस्सा और नॉन-क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व करके रखा है. इन शेयरों को 40 के लॉट में लाएगी. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 347-366 के बीच तय किया गया है.

KFin Technologies कंपनी से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानें-

आपको बता दें कि KFin Technologies एक ग्लोबल स्तर की फाइनेंशियल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है. यह कंपनी म्यूचुअल फंड्स के साथ और मलेशिया, फिलीपींस और हांगकांग की प्राइवेट रिटायरमेंट स्कीम्स को सोल्युशन प्रदान करती हैं. यह कंपनी देश की 42 में से 25 म्यूचुअल फंड कंपनियों में अपनी सर्विस प्रदान कर रही है. ऐसे में इस कंपनी ने मार्केट की 60 फीसदी म्यूचुअल फंड कंपनियों पर अपना कब्जा कर रखा है.

ये भी पढ़ें-

Trump Investment in India: डोनाल्ड ट्रंप भारत के इन चार शहरों में करने जा रहे हैं निवेश, जानिए क्या है इन्वेस्टमेंट प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget