एक्सप्लोरर

Microsoft Vs Apple: एप्पल के सिर से छिन सकता है सबसे बड़ी कंपनी का ताज, माइक्रोसॉफ्ट से मिल रही टक्कर

Apple Update: हाल के दिनों में चीन ने एप्पल पर कई प्रकार की बंदिशें लगाई है जिसके बाद एप्पल के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली थी.

Microsoft Vs Apple Update: अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में वैल्यूएशन के मामले में आईफोन (iPhone) मेकर एप्पल (Apple) को माइक्रोसॉफ्ट कोर्प ( Microsoft Corp) पीछे छोड़ सकती है. माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक में तेजी और एप्पल के शेयर में गिरावट के चलते दोनों ही कंपनियों के स्टॉक एक्सचेंज पर वैल्यूएशन का फासला लगातार कम होता जा रहा है. एप्पल के स्टॉक में चीन के कदमों के चलते निवेशकों को जोखिम नजर आ रहा है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट में निवेशकों को आने वाले दिनों में ग्रोथ की बेहतर संभावनाएं नजर आ रही है. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन बेस्ड कंपनी रेडमॉन्ड के शेयर ने एप्पल के स्टॉक से बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके बाद उसका वैल्यूएशन एप्पल के बेहद करीब आ चुका है. चीन के साथ एप्पल के विवाद के बाद स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं क्लाउंड कम्प्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में शानदार ग्रोथ संभावनाओं के चलते माइक्रोसॉफ्ट का स्टॉक इन दिनों में निवेशकों को बेहद रास आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इक्विटी एनालिस्ट का मानना है कि माइक्रोसॉफ्ट एप्पल से वैल्यूएशन के मामले में आगे निकल सकता है. 

जानकारों को माइक्रोसॉफ्ट के मार्जिन पर ज्यादा भरोसा नजर आ रहा है क्योंकि क्लाउड और एआई अगले एक दशक तक बड़ा ग्रोथ दिखा सकते हैं. जबकि जानकारों का मानना है कि आईफोन अगले एक दशक तक क्या टिका रहेगा ये बड़ा सवाल है. 

माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में मंगलवार को 0.6 फीसदी तो एप्पल के स्टॉक में 0.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप एप्पल से अधिक नवंबर 2021 में देखने को मिला था. एप्पल का मार्केट कैप 2.8 ट्रिलियन डॉलर है जिसका हाई 3.1 ट्रिलियन डॉलर रहा है. जबकि माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर के करीब है. इस महीने एप्पल के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है जबकि माइक्रोसॉफ्ट का शेयर स्टेबल है. एक समय दोनों के बीच वैल्यूएशन का गैप घटकर 200 बिलियन डॉलर केवल रह गया था. 

ये भी पढ़ें 

Old Pension Scheme: ओल्ड पेंशन स्कीम अपनाने को लेकर आरबीआई बुलेटिन में किया गया आगाह, 4.5 गुना बढ़ जाएगा राज्यों का पेंशन खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget