एक्सप्लोरर

खुशखबरी: सस्ते दाम पर खरीदें सोना, कल से खुल रहा है सरकारी गोल्ड बॉन्ड

अच्छे रिटर्न के लिए गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाने का बढ़िया मौका है.

अगर आप बढ़िया रिटर्न के लिए गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाने का बढ़िया मौका है. आप मार्केट रेट से कम में यहां गोल्ड खरीद सकते हैं. यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. सोवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की तीसरी सीरीज की शुरुआत सरकार 8 जून से कर रही है. स्कीम में आप 12 जून 2020 तक निवेश कर सकते हैं.

इस समय में सोने के दाम में जो तेजी दिख रही है उसके मद्देनजर गोल्ड बॉन्ड में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है. बहरहाल, सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज के लिए सोने की कीमत तय कर दी है. इस सीरीज में एक ग्राम सोने की कीमत 4677 रुपये होगी.

सरकार ने ऐलान किया है कि बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. इस बॉन्ड को आप किसी भी कॉमर्शियल बैंक, भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड, कुछ खास डाकघरों,नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज लिमिटेड या बीएसई के जरिये खरीद सकते हैं.

दोहरा फायदा

अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं तो सोने की कीमतें बढ़ने  पर आपके निवेश की कीमत तो बढ़ेगी ही आपको सालाना ढाई फीसदी का ब्याज भी मिलेगा. ब्याज का पेमेंट हर छह महीने में होता है.

बॉन्ड के जरिये आप एक ग्राम से लेकर आधा किलो तक की कीम का गोल्ड बॉन्ड खरीद  सकते हैं. यानी एक वित्त वर्ष में आधा किलो सोने की कीमत के बराबर का बॉन्ड खरीद सकते हैं. कोई भी व्यक्ति  चार किलो से अधिक सोना नहीं खरीद सकता है. ट्रस्ट या संगठन अधिकतम 20 किलोग्राम सोने का बॉन्ड खरीद सकते हैं.

8 साल है मैच्योरिटी पीरियड, 5 साल में निकल सकते हैं

सॉवरेन गोल्ड बांड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल साल तय की गई है.हालांकि इनवेस्टर पांच साल के बाद इससे निकल सकते हैं. बॉन्ड की कीमत रुपये में नहीं होगी बल्कि एक ग्राम, दो ग्राम, तीन ग्राम जैसी इकाइयों में होगी.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सुरक्षित निवेश है और सोने के बाजार भाव  पर आसानी से भुनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget