एक्सप्लोरर

Free Look Period: इंश्योरेंस का फ्री लुक पीरियड एक महीने से बढ़कर साल भर का होगा, आपको होगा ये फायदा

Nirmala Seetharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इंश्योरेंस कंपनियों से फ्री लुक पीरियड एक महीने से बढ़ाकर एक साल करने के लिए कहा गया है. यानी कि अब फ्री लुक अवधि एक साल है.

Insurance Policy: मान लीजिए कि आपने कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी और कुछ दिनों के बाद इसके रिटर्न आपको पसंद नहीं आए. ऐसी स्थिति में आप इंश्योरेंस पॉलिसी से पल्ला झाड़ना चाहते हैं. इसके लिए वह इंश्योरेंस पॉलिसी आपको रद्द करनी पड़ती है. आप चाहते हैं कि इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द करने पर भी आपका इसमें लगाया हुआ पैसा वापस हो जाए, यानी आपको घाटा नहीं लगे. ऐसा केवल फ्री लुक अवधि के अंदर ही संभव है.

अभी पॉलिसी रद करने की फ्री लुक अवधि एक महीने है. यानी आप पॉलिसी खरीदने के एक महीने के भीतर ही इसे रद कर सकते हैं. लेकिन जल्दी ही आपको ऐसा करने का मौका एक साल तक मिलने वाला है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इंश्योरेंस कंपनियों से फ्री लुक पीरियड एक महीने से बढ़ाकर एक साल करने के लिए कहा गया है. अगर सरकार का यह फरमान है तो इंश्योरेंस कंपनियों को ऐसा करना ही होगा. जाहिर है कि इंश्योरेंस कराने वालों को साल भर तक इसे रद कराने का मौका मिलने वाला है.

इंश्योरेंस कराने वालों के हितों की होगी रक्षा

इंश्योरेंस का फ्री लुक पीरियड एक महीने से बढ़ाकर एक साल कर देने से इंश्योरेंस कराने वालों के हितों की रक्षा होगी. क्योंकि अलग-अलग कंपनियों के इंश्योरेंस पॉलिसी के रिटर्न की तुलना करने के लिए एक महीने का वक्त काफी नहीं होता है. इसके अलावा साल भर में किसी भी व्यक्ति का फाइनेंशियल कंडीशन बदल सकता है. हो सकता है कि वह कुछ महीनों बाद इंश्योरेंस का प्रीमियम अदा करने की स्थिति में नहीं रह जाय. इसलिए कम से कम एक साल तक इंश्योरेंस कराने वालों को इंश्योरेंस पॉलिसी पर विचार करने का मौका मिलना ही चाहिए.

इरेडा ने भी दे रखे हैं कई प्रस्ताव

इंश्योरेंस कराने वालों के हितों की रक्षा के लिए बीमा विकास नियामक प्राधिकरण यानी इरेडा ने भी कई प्रस्ताव दे रखे हैं. इसके मुताबिक, पॉलिसी रिफंड के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर और इंश्योरेंस क्लेम के भुगतान को सक्षम बनाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी को प्रपोजल फेज में ही बीमाधारक के बैंक खातों की डिटेल इकट्ठा करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

Cyber Attack On Pension: सावधान! आपकी पेंशन पर है साइबर ठगों की नजर, एक क्लिक और खाली हो जाएगा पूरा अकाउंट, PFRDA ने किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget