एक्सप्लोरर

राज्यसभा से पास हुआ बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाने वाला बिल, विपक्षी पार्टियां करती रही हंगामा

बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिल का ये कहते हुए विरोध किया कि सरकार पहले ही बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाकर 49 फीसदी कर चुकी है और अब इस बिल के जरिए यह सीमा 74 फीसदी की जा रही है.

नई दिल्ली: बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने वाला बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 राज्यसभा से पास हो गया. हालांकि इस दौरान विपक्षी पार्टियों की तरफ से लगातार हंगामा जारी रहा.

बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिल का ये कहते हुए विरोध किया कि सरकार पहले ही बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाकर 49 फीसदी कर चुकी है और अब इस बिल के जरिए यह सीमा 74 फीसदी की जा रही है. खड़गे ने इस बिल को संबंधित स्थायी समिति में भेजे जाने की मांग की.

ऊपरी सीमा

वहीं इसी चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की 74 फीसदी एफडीआई का मतलब ये नहीं कि उतना निवेश जरूरी है बल्कि ये सिर्फ ऊपरी सीमा तय करती है. ये कंपनी तय करेगी कि वो कितना विदेशी निवेश रखना चाहते हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बिल के प्रावधान सिर्फ इस बात की अनुमति देते हैं कि कंपनियां कुछ पैसा जुटा सकें लेकिन यह 74 फीसदी से अधिक न हो.

बिल के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये भी कहा कि पॉलिसी धारकों का पैसा भारत में ही निवेश करना जरूरी होगा. वित्त मंत्री ने कहा, 'बीमा क्षेत्र के नियामक ने सभी पक्षों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है.' उन्होंने कहा कि 2015 में जब बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 49 फीसदी की गई थी उसके बाद से 26,000 करोड़ रुपये का निवेश आया.

यह भी पढ़ें: बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश को 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फ़ीसदी करने वाला बिल राज्यसभा से पास

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget