एक्सप्लोरर

Infosys: इंफोसिस को मिला 6329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड, नतीजों पर दिखेगा बड़ा असर

Infosys Windfall Gain: इंफोसिस को यह विंडफॉल गेन चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में हुआ है. फिलहाल कंपनी वित्तीय नतीजों पर इसके असर का आकलन कर रही है.

Infosys Windfall Gain: देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस (Infosys) को 6329 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड के रूप में मिले हैं. इंफोसिस को यह बड़ी रकम वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में मिली है. यह टैक्स रिफंड 11 सालों का है. इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 में 2763 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड भी मिली है. 

11 असेसमेंट ईयर के लिए मिला रिफंड 

इंफोसिस ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि 11 असेसमेंट ईयर के लिए इनकम टैक्स रिफंड के रूप में 6329 करोड़ रुपये का विंडफॉल गेन हुआ है. इसके अलावा कंपनी की कई सब्सिडियरी को भी टैक्स और रिफंड ऑर्डर मिले हैं. इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़ा है. इस रिफंड में ब्याज भी शामिल है. यह रिफंड वित्त वर्ष 2007-08 से 2018-19 के लिए मिला है. इसमें वित्त वर्ष 2016-17 का रिफंड शामिल नहीं है. इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए कंपनी को 2763 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है.

वित्त वर्ष के नतीजों पर पड़ेगा असर 

इंफोसिस ने कहा कि फिलहाल इन सभी आदेशों के असर का आकलन किया जा रहा है. हम पता लगाने में जुटे हुए हैं कि इस तिमाही और 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्त वर्ष के नतीजों पर इन आदेशों का क्या असर पड़ेगा. इसके अलावा इंफोसिस को असेसमेंट ईयर 2011-12 के लिए भी 4 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. इसमें ब्याज भी शामिल है. कंपनी की कुछ सब्सिडियरी को भी ऐसे ही आदेश मिले हैं. 

9 महीनों में टैक्स खर्च 7474 करोड़ रुपये रहा

कंपनी ने बताया था कि वित्त वर्ष 2023 में उसका इनकम टैक्स खर्च 9,214 करोड़ रुपये रहा था. इसके पिछले वित्त वर्ष में यही आंकड़ा 7,964 करोड़ रुपये रहा था. इंफोसिस की सब्सिडियरी कंपनियों को भी असेसमेंट ईयर 2022-23 और 2018-19 के लिए 145 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस मिले हैं. यह सभी आदेश इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत भेजे गए हैं. दिसंबर, 2023 में खत्म हुए 9 महीने के दौरान इंफोसिस का कुल टैक्स खर्च 7,474 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Gas Price: सरकार ने घटाए गैस के दाम, जानिए CNG और PNG पर क्या असर पड़ेगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget