एक्सप्लोरर

Infosys Share Buyback: इंफोसिस का शेयर दे रहा शार्ट टर्म में 30 फीसदी कमाई का मौका, जानें कैसे

इंफोसिस ने शेयरहोल्डरों से शेयर वापस खऱीदने के लिए 1850 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है.

Infosys Share Buyback: इंफोसिस के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है. इंफोसिस के निवेशकों ऊंची कीमत पर अपने शेयर को बेचकर मोटी कमाई कर सकते हैं. दरअसल इंफोसिस के बोर्ड ने शेयर बायबैक करने पर अपनी मुहर लगा दी है. कंपनी 9,300 करोड़ रुपये के शेयर निवेशकों से वापस खरीदेगी. शेयर बायबैक को लेकर रिकॉर्ड डेट की घोषणा कंपनी जल्द करेगी. 

1850 रुपये के भाव पर शेयर बायबैक 
इंफोसिस ने शेयरहोल्डरों से शेयर वापस खऱीदने के लिए 1850 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया है. यानि गुरुवार को शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 30 फीसदी ज्यादा कीमत पर कंपनी शेयर बायबैक करेगी. इसका मतलब ये हुए कि इंफोसिस के निवेशकों को सीधे 30 फीसदी का फायदा हो सकता है. कंपनी बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में अलग से करेगी. 

दूसरी तिमाही में 6021 करोड़ रुपये का मुनाफा
इसके साथ ही इंफोसिस ने 2022-23 वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान किया है. इस अवधि में कंपनी को 6021 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो बीते वित्त वर्ष की इस अवधि के मुकाबले 11.1 फीसदी है. बीते वर्ष दूसरी तिमाही में कंपनी को 5421 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ हुआ था. इस वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू अपने ऑपरेशन से 36,538 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल के समान अवधि के मुकाबले 23.4 फीसदी ज्यादा है. बीते वर्ष दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 29,602 करोड़ रुपये रहा था.  

16.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड 
इंफोसिस के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को 16.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड भी देने का एलान किया है. कंपनी शेयरधारकों को 6940 करोड़ रुपये अंतरिम डिविडेंड के तौर भुगतान करेगी. 

2021 में भी किया था बायबैक
इंफोसिस ने सितंबर 2021 में भी शेयर बायबैक किया था. तब कंपनी ने ओपेन मार्केट से 9200 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए थे. इससे पहले कंपनी ने ओपेन मार्केट से शेयर खऱीदे थे. 

9 महीने में 27 फीसदी गिरा शेयर 
बीते एक साल में इंफोसिस के शेयर के चाल पर नजर डालें तो इसने निवेशकों को निराश किया है. 17 जनवरी, 2022 को इंफोसिस का शेयर 1938 रुपये पर ट्रेड कर था. इन लेवल से शेयर में करीब 27 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 

ये भी पढ़ें 

India In Debt Trap: भारत पर बढ़ता जा रहा कर्ज का बोझ, 2022 के आखिर तक GDP का 84% रह सकता है कर्ज का अनुपात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget