एक्सप्लोरर

Inflation: थोक महंगाई दर में आई गिरावट, दिसंबर के 13.56 फीसदी के मुकाबले जनवरी में 12.96 फीसदी रही

Wholesale Price Index Inflation: जनवरी में थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है और ये 12.96 फीसदी पर आ गई है.

WPI Inflation: जनता को बढ़ती महंगाई दर से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है. जनवरी में थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है और ये 12.96 फीसदी पर आ गई है. इसके मुकाबले दिसंबर में थोक महंगाई दर का आंकड़ा 13.56 फीसदी पर रहा था. इससे पिछले महीने यानी नवंबर में थोक महंगाई दर 14.87 फीसदी पर रही थी.

दिसंबर के थोक महंगाई दर के आंकड़े संशोधित
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक ये डेटा सामने आया है जिसमें दिसंबर के मुकाबले जनवरी में महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले लगातार थोक महंगाई दर के आंकड़ों में इजाफा देखा जा रहा था. दिसंबर के थोक महंगाई दर के आंकड़ों को संशोधित करके 14.87 फीसदी किया गया है जो पहले 14.23 फीसदी पर आया था. 

एक साल पहले 2.5 फीसदी पर थी थोक महंगाई दर
एक साल पहले यानी जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर का आंकड़ा काफी नीचे था. जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर सूचकांक आधारित डब्ल्यूपीआई इंफ्लेशन 2.51 फीसदी पर थी. इस तरह देखा जाए तो सालाना आधार पर थोक महंगाई दर में जोरदार इजाफा देखा गया है.

जनवरी में इस कारण से बढ़ी महंगाई दर
जनवरी 2022 में महंगाई दर बढ़ने के पीछे का कारण रहा है कि खाने के तेल, मिनरल ऑयल, क्रूड और गैस के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में भी जबरदस्त इजाफा देखा गया है. बेसिक मेटल्स, कैमिकल्स और कैमिकल्स प्रोडक्ट्स के साथ फूड आर्टिकल्स के दाम में भी बढ़त दर्ज की गई है और इसी वजह से थोक महंगाई दर में जोरदार तेजी पिछले साल के मुकाबले देखी गई है. सरकारी रिलीज में ये कहा गया है.

लगातार 10 महीने से ऊंचाई पर बनी हुई है WPI Inflation
दिसंबर, 2021 में थोक मुद्रास्फीति 13.56 प्रतिशत और जनवरी, 2021 में 2.51 प्रतिशत पर थी. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल, 2021 से लगातार दसवें माह 10 प्रतिशत से ऊंची बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी, 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर 10.33 प्रतिशत पर पहुंच गई. दिसंबर, 2021 में यह 9.56 प्रतिशत थी.

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़े
इसी तरह समीक्षाधीन महीने में सब्जियों की मूल्यवृद्धि 34.85 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले महीने 31.56 प्रतिशत थी. दालों, अनाज और धान की मद्रास्फीति माह-दर-माह आधार पर बढ़ी. अंडा, मांस और मछली की मुद्रास्फीति जनवरी में 9.85 प्रतिशत रही. दूसरी ओर आलू के दाम माह के दौरान 14.45 प्रतिशत और प्याज के 15.98 प्रतिशत कम हुए.

पेट्रोलियम उत्पादों की दर बढ़ी
विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति जनवरी में घटकर 9.42 प्रतिशत पर आ गई. दिसंबर, 2021 में यह 10.62 प्रतिशत थी. जनवरी में ईंधन और ऊर्जा खंड में मुद्रास्फीति 32.27 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने 32.30 प्रतिशत थी. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने में जबरदस्त तेजी, 50,000 के करीब पहुंचे दाम, जानें चांदी की भी कीमत

ABG Shipyard Case: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोली, एनडीए सरकार ने बेहद कम समय में एबीजी शिपयार्ड में फ्रॉड का पता लगाकर की कारवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget