एक्सप्लोरर

महंगाई बनी आरबीआई की बड़ी चिंता, ईएमआई में राहत मिलने के कोई आसार नहीं

देश में खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़ कर 6.93 फीसदी पर पहुंच गई थी. जून में यह 6.23 फीसदी थी.

कोरोना काल में बढ़ते आर्थिक संकट के बावजूद लोन कस्टमर को अपनी ईएमआई में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. दरअसल लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से आरबीआई की मॉनेटिरी पॉलिसी कमेटी के सामने अब नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की सिफारिश के विकल्प कम हो गए हैं.

मॉनेटिरी पॉलिसी कमेटी (MPC)  की चार से छह अगस्त में हुई बैठक के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा बढ़ती महंगाई पर हुई. बैठक में अगले कुछ महीनों में महंगाई की चुनौती बने रहने पर चर्चा हुई. पिछले तीन महीनों से यह आरबीआई के दायरे से बाहर रही है. बैठक में कोरोनावायरस के दौरान सप्लाई में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई, जो महंगाई में बढ़ोतरी की बड़ी वजह है. आगे ब्याज दरों पर आरबीआई का क्या रुख रहेगा, इसका इस मुद्दे पर काफी दारोमदार होगा.

ब्याज दरों में कटौती की संभावना बेहद कम 

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में कहा है कि फरवरी 2019 से अब तक नीतिगत दरों में ढाई फीसदी की कमी की जा चुकी है. लिहाजा अब इन कटौतियों का असर होने का इंतजार किया जाना चाहिए. आरबीआई के बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और कटौती की संभावना लगभग नहीं के बराबर है. इसलिए ईएमआई कम होने की उम्मीद नहीं करना चाहिए.

खुदरा महंगाई दर में इजाफा, खाद्य महंगाई का बढ़ना चिंताजनक 

देश में खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़ कर 6.93 फीसदी पर पहुंच गई थी. जून में यह 6.23 फीसदी थी. यह आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के 2 से 6 फीसदी के टारगेट से ज्यादा है. दरअसल खाद्य महंगाई दर बढ़ कर 9.62 फीसदी तक पहुंच चुकी है. बढ़ती महंगाई अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल रही है. वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 5.8 फीसदी गिरावट की आशंका है.

ये भी पढ़ें

UPI का करते हैं इस्तेमाल, तो फ्रॉड करने वालों के इन तरीकों से रहें सावधान

अर्थव्यवस्था को उबारने में अब सरकार की होगी निर्णायक भूमिका- SBI इकनॉमिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए
Gold News: घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए
6000 के ब्रांडेड शूज का 1 महीने में उखड़ा सोल, कोर्ट ने ठोका इतना जुर्माना, सिर पकड़ बैठ गई कंपनी
6000 के ब्रांडेड शूज का 1 महीने में उखड़ा सोल, कोर्ट ने ठोका इतना जुर्माना, सिर पकड़ बैठ गई कंपनी
'भारत ने आपको सब कुछ दिया...' इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत, पोस्ट में निकाली भड़ास
'भारत ने आपको सब कुछ दिया...' इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत, पोस्ट में निकाली भड़ास
Tomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो टमाटर, फिर बढ़ गए रेट
Tomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो टमाटर, फिर बढ़ गए रेट

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget