एक्सप्लोरर

उद्योग जगत ने कहा- पीएलआई योजना से इस्पात उद्योग में अनुसंधान, प्रौद्योगिकी को मिलेगा बढ़ावा

जिंदल स्टील एंड पावर लि. के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने कहा कि भारत को विशेष इस्पात के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिये सही दिशा में उठाया गया कदम है.

नई दिल्लीः उद्योग जगत ने गुरुवार को कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ विशिष्ट इस्पात उत्पादों को देने के सरकार के निर्णय से देश में विनिर्माण के साथ-साथ अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के खनिज और धातु समिति के चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि यह विशेष प्रकार के सूचीबद्ध इस्पात उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत का रास्ता साफ करेगा.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुववार को देश में विशेष प्रकार के इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने लिये 6,322 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी. इस पहल का मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और क्षेत्र से निर्यात को गति देना है.

उद्योग मंडल सीआईआई ने कहा कि पीएलआई निश्चित रूप से देश में विशेष इस्पात के लिए घरेलू विनिर्माण कारखानों की स्थापना और अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी में निवेश को बढ़ावा देगा.

सीआईआई की इस्पात मामलों की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन और जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक तथा समूह सीएफओ शेषगिरी राव एमवीएस ने कहा, ''योजना के तहत यह शर्त है कि विशेष स्टील बनाने में इस्पात को देश के भीतर ही पिघलाया और ढाला जाए. इसका मतलब है कि विशेष इस्पात का विनिर्माण करने के लिए प्रयुक्त कच्चा माल भारत में ही बनाया जाएगा. यानी पूर्ण रूप से उत्पाद का विनिर्माण देश में सुनिश्चित हो सकेगा.''

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन ने कहा, ''हम विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं. टाटा स्टील आयात विशेष रूप से वाहन क्षेत्र में, आयात में कमी लाने में आगे रहा है.... मूल्य वर्धित उत्पादों के मामले में पीएलआई योजना से हमें भविष्य में अतिरिक्त लाभ होगा.''

जिंदल स्टील एंड पावर लि. के प्रबंध ने कहा कि बैंकों का अब इस्पात उद्योग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा क्योंकि पीएलआई की घोषणा से यह स्पष्ट संदेश मिला है कि इस्पात क्षेत्र को सरकार का समर्थन प्राप्त है.

सेल (भारतीय इस्पात प्राधिकरण) की अध्यक्ष सोमा मंडल ने कहा कि विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना शुरू करने के महत्वपूर्ण निर्णय का घरेलू इस्पात उद्योग और विशेष रूप से सेल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना घरेलू इस्पात क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष को प्रोत्साहित करेगी.

आरआईएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी के मोहंती ने कहा, ''केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पीएलआई योजना को मंजूरी एक स्वागत योग्य कदम है. यह भारत को विशेष इस्पात के विनिर्माण के क्षेत्र में वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होगा. यह न केवल अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए आयात में कमी लाकर गुणवत्तापूर्ण विशेष स्टील के उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि उत्पादकों को तैयार उत्पादों के निर्यात का अवसर भी प्रदान करेगा.''

भारत ने विदेशी सरकारों से भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget