एक्सप्लोरर

पॉजिटिव जोन में औद्योगिक उत्पादन, दिसंबर में एक फीसदी का मामूली इजाफा

मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक सिर्फ तीन महीनों में ही औद्योगिक गतिविधियों में बढ़त दर्ज हो सकी है. सितंबर में छह महीने के अंतराल के बाद फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी हुई थी. यह बढ़त फेस्टिवल सीजन की मांग की वजह से आई थी.

बेसिक मेटल, फार्मास्यूटिकल्स और पेट्रोकेमिकल सेक्टर के उत्पादन में इजाफे के दम पर देश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रफ्तार दिखाई देने लगी है. इन सेक्टर की बदौलत 2020 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी IIP पॉजिटिव जोन में पहुंच गया. जबकि नवंबर में IIP में 1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी. सितंबर और अक्टूबर (2020) में लगातार छह महीनों की गिरावट के बाद औद्योगिक उत्पादन में बढ़त दर्ज की गई थी.

माइनिंग में भारी गिरावट 

NSO के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर (2020) के इंडेक्स IIP दिसंबर में 1 फीसदी बढ़ा है. जबकि इससे पहले नवंबर में इसकी ग्रोथ -1.9 फीसदी थी. मैन्यूफैक्चरिंग आउटपुट ग्रोथ 1.6 फीसदी रही जबकि खनन यानी Mining प्रोडक्शन में गिरावट आई और यह -4.8 फीसदी रही. कैपिटल गुड्स में सिर्फ 0.6 फीसदी बढ़त दर्ज की गई, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 4.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

मौजूदा वित्त वर्ष में सिर्फ तीन महीने बढ़ा आईआईपी 

मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक सिर्फ तीन महीनों में ही औद्योगिक गतिविधियों में बढ़त दर्ज हो सकी है. सितंबर में छह महीने के अंतराल के बाद फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी हुई थी. यह बढ़त फेस्टिवल सीजन की मांग की वजह से आई थी. माना जा रहा था मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर कोविड-19 के असर से बाहर निकल गया है लेकिन नवंबर में इसमें फिर गिरावट दर्ज की गई और यह नकारात्मक हो गया. हालांकि दिसंबर (2020) में इसमें मामूली बढ़त हुई और इसमें एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

आईआईपी में अभी नहीं दिख रही तेज ग्रोथ की उम्मीद 

विश्लेषकों का मानना है कि औद्योगिक गतिविधियों में अभी पूरी रिकवरी नहीं आई थी. दरअसल, सितंबर और अक्टूबर में आईआईपी में जो बढ़ोतरी दिखी थी, वह फेस्टिवल सीजन में बढ़ी मांग की वजह से थी. हालांकि दिसंबर में आईआईपी में आई मामूली बढ़ोतरी से अब आगे इसमें उम्मीद दिख रही है.

जनवरी में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट, ये रही मुख्य वजह

अचानक पड़ जाए पैसों की जरूरत तो कैसे मिलेगा लोन, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget