एक्सप्लोरर

उद्योग की रफ्तार बढ़ी, खुदरा महंगाई दर स्थिर

सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के महीने में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही जबकि जुलाई के महीने में ये दर 0.94 फीसदी थी. बीते साल अगस्त की बात करें तो उस महीने में ये दर 4 फीसदी पर रिकॉर्ड की गयी थी.

नई दिल्लीः आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है. उद्योग की रफ्तार जहां अगस्त में तेज हुई, वहीं सितम्बर में खुदरा महंगाई दर अपने पुराने स्तर पर ही बनी रही. खास बात ये है कि खाने-पीने के सामानों की खुदरा महंगाई दर घट गयी है.

औद्योगिक उत्पादन में दिखी अच्छी तेजी पहले बात औद्योगिक उत्पादन की. सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के महीने में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही जबकि जुलाई के महीने में ये दर 0.94 फीसदी थी. बीते साल अगस्त की बात करें तो उस महीने में ये दर 4 फीसदी पर रिकॉर्ड की गयी थी. जानकारों की मानें तो त्यौहारों की वजह से सितम्बर और अक्टूबर में औद्योगिक विकास दर बेहतर रहने की उम्मीद है, क्योंकि उस दौरान बड़े पैमाने पर खरीदारी होती है.

खनन सेक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका उद्योग की रफ्तार बढ़ाने में खनन और बिजली ने बड़ी भूमिका निभायी. खनन की विकास दर जुलाई में जहां साढ़े चार फीसदी थी, वही अगस्त में बढ़कर 9.3 फीसदी हो गयी. खनन में तेजी का मतलब ये है कि विभिन्न उद्योगों में कच्चे माल की मांग बढ़ रही है. जब ज्यादा कच्चा माल मुहैया कराया जाएगा तो उससे उत्पादन की रफ्तार भी बढ़ेगी और इसका सबूत बिजली की मांग में देखी जा सकती है. कुछ यही वजह रही कि अगस्त के दौरान बिजली उत्पादन बढ़ने की दर साढ़े छह फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी पर पहुंच गयी.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर निगेटिव से पॉजिटिव में आई खास बात ये है कि अगस्त के महीने में विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर 3.1 फीसदी दर्ज की गयी जबकि जुलाई के महीने में ये दर (-)0.25 फीसदी थी. हालांकि बीते साल के अगस्त से तुलना करे तो औद्योगिक विकास दर इस साल कम है. बीते साल अगस्त में ये दर 5.5 फीसदी थी. बहरहाल, अगस्त के महीने में मैन्युफैक्चरिंग का निगेटिव से पॉजिटिव होना सरकार के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि ये क्षेत्र जितना बढ़ेगा, उससे जहां एक औऱ कर से कमाई बढ़ेगी, वहीं रोजगार के मौके भी ज्यादा बनेंगे. आम तौर पर अनुमान लगाया जाता है कि सीधे तौर पर रोजगार का एक मौका बनता है तो अप्रत्यक्ष तौर पर चार लोगों को रोजगार मिलता है.

खुदरा महंगाई दर उधर, महंगाई के मोर्चे पर सितम्बर के दौरान कुछ राहत मिली. खुदरा महंगाई दर अगस्त के 3.28 फीसदी के स्तर पर ही बनी रही जबकि खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर 1.52 फीसदी से घटकर 1.25 फीसदी पर आ गयी. सितम्बर के दौरान दाल के दाम 22 फीसदी से ज्यादा घटे. लेकिन चिंता की बात ये है कि फल, सब्जियों के साथ-साथ चीनी और कनफेक्शनरी की खुदरा महंगाई दर अभी भी बढ़ रही है. फल के मामले में खुदरा महंगाई दर 5.14 फीसदी, सब्जियों के मामले में 3.92 फीसदी और चीनी व कनफेक्शनरी के मामले में खुदरा महंगाई दर 6.77 फीसदी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget