एक्सप्लोरर

IndiGo Share Price: इंडिगो के स्टॉक में मार्च 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, खराब नतीजों के चलते 13 फीसदी तक फिसला शेयर

IndiGo Stock Update: इंडिगो का स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस के 4366 रुपये के मुकाबले 13.40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 3780 रुपये तक जा फिसला पर 4015 रुपये पर क्लोज हुआ है.

IndiGo Share Price Update: देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) के स्टॉक के लिए सोमवार 28 अक्टूबर 2024 का कारोबारी बेहद निराशाजनक रहा है. दिन के ट्रेड के दौरान स्टॉक 13.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3780 रुपये तक नीचे जा फिसला. मार्च 2022 के बाद ये पहला मौका है जब स्टॉक में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर 8.03 फीसदी के साथ शेयर 4015.45 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में इंडिगो ने बेहद निराश करने वाले वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं. ईंधन के मद में खर्च में बढ़ोतरी और ग्राउंड रिलेटेड खर्चों में आई तेज उछाल के साथ इंडिगो को दूसरी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है. दूसरी तिमाही में इंडिगो को 987 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि एयरलाइंस के रेवेन्यू में 13.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला था और ये 16,969 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल के समान तिमाही में 14,943 करोड़ रुपये रहा था. इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स ने नतीजों पर कहा कि, दूसरी तिमाही में हमेशा नतीजे कमजोर रहते हैं लेकिन ग्राउंडिंग और ईंधन पर ज्यादा खर्च बढ़ने का असर इस बार नतीजों पर देखने को मिला है. 

आज के ट्रेडिंग सेशन में इंडिगो का स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस के 4366 रुपये के मुकाबले 4200 रुपये पर खुला. और स्टॉक में तेज बिकवाली के चलते 10 फीसदी की गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया. सर्किट खुलने के बाद स्टॉक में और भी गिरावट आई और ये 13.40 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 3780 रुपये तक जा फिसला. हालांकि निचले लेवल से स्टॉक में खरीदारी लौटी और ये 4000 रुपये के ऊपर आने में सफल रहा. स्टॉक 350 रुपये या 8.03 फीसदी की गिरावट के साथ 4015 रुपये पर बंद हुआ है. इंटरग्लोब एविएशन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,55,105 करोड़ रुपये पर आ गया है.  

इंडिगो के शेयर में गिरावट के बावजूद कोटक सिक्योरिटीज ने स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है लेकिन टारगेट प्राइस को 5400 रुपये से घटाकर 5200 रुपये कर दिया है. पर नुवामा ने स्टॉक को डाउग्रेड किया है और टारगेट प्राइस को 4415 रुपये कर दिया है. वसे इंडिगो के शेयर ने 2024 में 35 फीसदी और दो वर्षों में 127 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. 

ये भी पढ़ें 

India Investment: स्विस कंपनियां करेंगी भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget