एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: भारी गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 200 अंक गिरकर हुआ बंद

Share Market Update: सेंसेक्स 200  अंकों की गिरावट के साथ 57,991 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 17,241 अंकों पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing On 10th October 2022: भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते के पहला कारोबारी सत्र बेहद निराश करने वाला रहा. शुक्रवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. जिसके चलते एशियाई बाजार सुबह गिरावट के साथ खुले और इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया. निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले. हालांकि दिन के ट्रेड में खरीदारी लौटने के चलते गिरावट की खाई कम होती गई. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 200  अंकों की गिरावट के साथ 57,991 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 17,241 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सेक्टर का हाल
आज के ट्रेडिंग सेशन में आईटी छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एफएमसीजी जैसे सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई.  स्मॉल कैप इंडेक्स और मिड कैप इंडेक्स भी गिरकर क्लोज हुआ है. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 16 शेयर तेजी के साथ तो 34 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.  सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 शेयरों में खरीदारी रही जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.


चढ़ने वाले शेयर
जिन शेयरों में आज तेजी रही उन पर नजर डालें तो एक्सिस बैंक 2.76 फीसदी, टीसीएस 1.84 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.94 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.80 फीसदी, विप्रो 0.77 फीसदी, इंफोसिस 0.75 फीसदी, एचसीएल टेक 0.52 फीसदी, महिंद्रा 0.38 फीसदी, एचयूएल 0.23 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. 

गिरने वाले शेयर
जिन शेयरों में मुनाफावसूली रही उनपर नजर डालें तो एशियन पेंट्स 1.91 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.86 फीसदी, आईटीसी 1.80 फीसदी, रिलायंस 1.13 फीसदी, नेस्ले 1.02 फीसदी, एचडीएफसी 1.02 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.98 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.91 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: RBI-रेटिंग एजेंसियों ने घटाया GDP अनुमान, फिर भी बढ़ा टैक्स कलेक्शन?

Easy Trip Planners Share Price: शेयरहोल्डर्स को Easy Trip Planners की सौगात, एक के बदले तीन बोनस शेयर देने का एलान, स्टॉक में तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget