एक्सप्लोरर

Startups in India: भारतीय स्टार्टअप्स को नहीं मिल रहा पैसा! 9 साल से कम अप्रैल में हुई फंडिंग 

Indian Startups Funding: भारतीय स्टार्टअप्स में पैसा निवेश करने से ​इंवेस्टर पीछे हट रहे हैं. इस साल अप्रैल में 58 डील में भारतीय स्टार्टअप्स सिर्फ 381 मिलियन डॉलर की फंडिंग रही है. 

Indian Startup Funding: भारतीय स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग में भारी गिरावट हुई है. फंडिंग और डील की संख्या अप्रैल में नौ साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. इन कंपनियों के लिए यह बड़ी चुनौती होगी. अप्रैल में 58 डील में भारतीय स्टार्टअप्स में एंजल निवेश और वेंचर कैपिटल फंडिंग 381 मिलियन डॉलर रही है. 

VCCircle के रिसर्च के मुताबिक, यह नौ साल में सबसे कम फंडिंग है. इससे पहले अप्रैल 2014 में सबसे कम आंकड़ा था, जब 108 मिलियन डॉलर के 50 डील का एलान किया गया था. अप्रैल 2022 में भारतीय स्टार्टअप्स ने कुल 3.3 अरब डॉलर के 146 डील्स किए थे. वहीं 2023 में अब तक जुटाई गई कुल राशि अभी तक अकेले अप्रैल 2022 में दर्ज राशि के आसपास भी नहीं है.

मार्च में भी हुई अच्छी फंडिंग 

इस साल मार्च में 1.1 अरब डॉलर के स्टार्टअप फंडिंग ट्रांजेक्शन हुए. वहीं फरवरी की संशोधित संख्या 482 मिलियन थी, लेनि मार्च 2022 में दर्ज किए गए डील्स के कुल प्राइस आधे से भी कम थे. साल 2021 के दौरान भी भारतीय स्टार्टअप्स फंडिंग में ज्यादा उछाल आया था. यहां प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टरों ने स्थानीय कंपनियों में अरबों डॉलर डाले. 

स्टॉर्टप्स के लिए अच्छा रहा साल 2021 

भारत 2021 में 100 यूनिकॉर्न या 1 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा के प्राइस वाले स्टार्टअप्स ने अच्छी उछाल दर्ज की थी. हालांकि शेयर बाजार में सुधार होने के साथ ही केंद्रीय बैंक ने लोन का ब्याज भी बढ़ाया, जिस कारण स्टार्टप्स में फंडिंग कम होने लगी और साल 2023 के अप्रैल में ये आंकड़ा 9 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया. 

क्यों कम हुई फंडिंग 

दुनिया भर में आर्थिक मंदी की आशंका, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और लोन के ब्याज में इजाफे के कारण निवेशक दूर हुए हैं. निवेशक स्टार्टअप्स में पैसा लगाने से कतरा रहे हैं. इस कारण स्टार्टप्स में भारी पैसों की कमी आ रही है. इसी का असर ये हुआ है कि अच्छी-अच्छी स्टार्टअप्स कंपनियां भारी मात्रा में कर्मचारियों की कटौती कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें 

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget