एक्सप्लोरर

शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 37,272 अंकों के साथ नई ऊंचाईयों को छुआ, निफ्टी 11,237 के पार

सेंसेक्स 37,272.86 अंकों की नई ऊंचाई पर खुला तो वहीं निफ्टी भी 11,200 अंकों की नई ऊंचाई पर है. कल प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 126.41 अंकों की तेजी के साथ 36,984.64 पर और निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी के साथ 11,167.30 पर बंद हुआ था.

मुंबई: एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद घरेलू शेयर बाजार आज सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 300 अंक से ज्यादा चढ़ा जबकि निफ्टी ने पहली बार 11,200 अंक के स्तर को पार किया. कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने , सकारात्मक एशियाई रुख और मजबूत विदेशी पूंजी निवेश ने निवेशकों की धारणा का समर्थन किया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 308.77 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 37,293.41 अंक पर पहुंच गया. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 633.41 अंक बढ़ा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 77 अंक यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 11,244.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे अधिक आईटीसी के शेयरों में तेजी रही. आईटीसी ने पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 2,818.68 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया. इसके बाद उसके शेयर आज 6.48 प्रतिशत चढ़कर 305.75 रुपये पर पहुंच गये. ब्रोकरों ने कहा कि अगस्त वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) श्रेणी का कारोबार शुरू होने के बाद निवेशक नये सौदे कर रहे हैं. इसके अलावा , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली ने भी बाजार का समर्थन किया. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी फोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 2,453.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,716.04 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. अन्य एशियाई बाजार में जापान का निक्केई सूचकांक 0.28 प्रतिशत और हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत चढ़ा. हालांकि , चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरा. शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 37,272 अंकों के साथ नई ऊंचाईयों को छुआ, निफ्टी 11,237 के पार

आपको बता दें की कल प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 126.41 अंकों की तेजी के साथ 36,984.64 पर और निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी के साथ 11,167.30 पर बंद हुआ था. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.15 अंकों की तेजी के साथ 36,928.38 पर खुला था और 126.41 अंकों या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 36,984.64 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,061.62 के ऊपरी स्तर और 36,852.53 के निचले स्तर को छुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget