एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर बिकेगा किफायती आटा और चावल, इतनी सस्ती होगी कीमत

Flour And Rice On Stations: भारतीय रेलवे ने यह पायलट प्रोजेक्ट 3 महीने के लिए शुरू किया है. इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से सस्ता आटा और चावल मुहैया कराया जाएगा.

Flour And Rice On Stations: सफर के दौरान हमें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हमारे कई काम यात्रा की वजह से छूट भी जाते हैं. मगर, अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सहूलियत के इंतजाम रेलवे स्टेशन पर ही करने का फैसला किया है. एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेलवे ने स्टेशन पर ही लोगों को आटा और चावल बेचने का फैसला किया है. इस वजह से आप यात्रा के दौरान भी अपनी सहूलियत से राशन खरीदकर अपना समय भी बचा सकेंगे.

3 महीने के लिए लॉन्च किया पायलट प्रोजेक्ट

यात्रियों को आटा और चावल स्टेशन पर ही उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे ने उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है. भारतीय रेलवे की इस पहल से झारखंड, बिहार और बंगाल जा रहे लोग सस्ता आटा और चावल स्टेशन से ही खरीद सकेंगे. यह पायलट प्रोजेक्ट (Railway Pilot Project) फिलहाल 3 महीने के लिए लॉन्च किया गया है. यदि यह प्लान सफल होता है तो इसे हमेशा के लिए लागू कर दिया जाएगा.

बिक्री करने का जिम्मा एजेंसी को सौंपा जाएगा

रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा ने इस पायलट प्रोजेक्ट के संबंध में सभी रीजनल मैनेजर को पत्र भी लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने आटा और चावल बेचने के दिशानिर्देश बताए हैं. इस सिस्टम की मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ कमर्शियल मैनेजर करेंगे. बिक्री करने का जिम्मा किसी एजेंसी को सौंपा जाएगा. यह एजेंसी 3 महीने तक काम करेगी.

आटा के लिए 27.50 और चावल के लिए 29 रुपये रेट तय

हर स्टेशन पर एक ही मोबाइल वैन से आटा और चावल की बिक्री की अनुमति होगी. यह सेवा शाम को सिर्फ 2 घंटे के लिए दी जाएगी. इसके बाद मोबाइल वैन स्टेशन परिसर से चली जाएगी. यह आटा और चावल सस्ते दाम पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. आटा के लिए सरकार ने 27.50 रुपये और चावल के लिए 29 रुपये रेट तय किया है. महंगाई को काबू में लाने के लिए भारत सरकार ने पहले ही आटा, चावल और दाल की बिक्री भारत ब्रांड (Bharat Brand) के तहत शुरू कर दी थी.

ये भी पढ़ें 

Anand Mahindra: 13 साल की लड़की को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर, जानिए क्यों 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget