एक्सप्लोरर

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया 'ऑपरेशन अमानत', सफर के दौरान मिलेगी यह सुविधा

रेलवे यात्रियों तक उनके छूटे सामान को पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन अमानत' (Mission Amanat) नाम का प्रोग्राम चला रही है. पहले ट्रेन में छूटा हुआ कोई सामान मिलने पर रेलवे उसे मालखाने में रख देती थी.

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई पहल करता रहता है. ताकि रेलवे का सफर यात्रियों के लिए सुखद और सुहावना (Safe and Happy Journey) हो सके. रेलवे को भारत की लाइफलाइन (Lifeline) माना जाता है. देश में हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं. लेकिन, यात्रा के दौरान कई बार ऐसी घटना हो जाती है जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार यात्री उतने के दौरान ट्रेन में ही अपने सामान को भूल जाते हैं या उनका सामान चोरी (Luggage lost in Train)  हो जाता है.

अगर आपके सामने भी इस तरह की परिस्थिति उत्पन्न हुई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे पुलिस आपके सामान को वापस प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है. रेलवे पुलिस फोर्स (Railway Police Force) यात्री के उस सामान को अपने कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित जगह पर रख देती है. अगर किसी यात्री का सामान यात्रा के दौरान ट्रेन से चोरी हो गया है तो ऐसी स्थिति में चोरी सामान (Lost Luggage) को रिकवर करके रेलवे पुलिस इसे भी स्टोर करके रख देती है.

क्या है ऑपरेशन अमानत?
रेलवे यात्रियों तक उनके छूटे सामान को पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन अमानत' (Mission Amanat)  नाम का प्रोग्राम चला रही है. पहले ट्रेन में छूटा हुआ कोई सामान मिलने पर रेलवे उसे मालखाने में रख देती थी. इस कारण यात्री को उसके सामान का क्लेम नहीं मिल पाता था. लेकिन, अब छूटे हुए सामान की फोटो खींचकर रेलवे की पुलिस आपने रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर फोटो शेयर करती है. यहां जाकर आप तस्वीरें देखर आपने सामान की पहचान कर सकते हैं. इसके बाद रेल मंडल से यात्री संपर्क करके आप सामान के सत्यापन कर आपकी अमानत को लौटा दिया जाएगा.

इतने लोगों को मिली इस ऑपरेशन से मदद
भारतीय रेलवे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि साल 2021 में इस मिशन अमानत की मदद से 23 करोड़ रुपये का यात्रियों का सामान लौटाया गया है. इस योजना का लाभ करीब 12,377 यात्रियों को मिला है.

अगर आपका कोई सामान रेलवे स्टेशन पर छूट गया है तो इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप पश्चिमी रेलवे की वेबसाइट (Western Railway Official Railway) पर जाकर चेक करें. यहां आपको Passenger and Freight Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपने सामान की डिटेल और संपर्क करने का नंबर मिल जाएगा. यहां संपर्क करके आप सामान की जानकारी लें सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

RBI Rules: क्या कटे-फटे और भीगे नोटों को बदला जा सकता है? जानें आरबीआई का नियम

LIC Policy: इस पॉलिसी में केवल एक बार भरे प्रीमियम, Lifetime मिलेगी पेंशन, जानें ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget