एक्सप्लोरर

Indian Railways: अब कश्मीर के दूर-दराज इलाकों में पहुंचेगी रेल सेवाएं, तैयार हो रहा भारत का पहला केबल आ​धारित पुल 

India First Cable Bridge: कश्मीर के कुछ और इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए अंजी नदी पर भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल तैयार किया जा रहा है. आइए जानते हैं इसकी कितनी लंबाई होगी.  

Indian Railways IRCTC: भारतीय रेलवे ने भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल बनाया है. इस कदम से भारतीय रेलवे कश्मीर घाटी को बाकी रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुंच गई है. केबल आधारित रेलपुल के तैयार होने के बाद कश्मीर के दूर-दराज इलाको में भी रेल सेवाएं दिखेगी और आवागमन आसान होगा. साथ ही व्यापार आदि में भी मदद मिलेगी. 

देश का पहला केबल आधारित रेल पुल को अंजी खड्ड ब्रिज नाम दिया गया है. यह जम्‍मू-कश्‍मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के सबसे महत्‍वपूर्ण भागों में से एक है. यह एक सेंट्रल पायलन की धुरी पर संतुलित एक असममित केबल आधारित पुल है, जो हिमालय के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बनाया जा रहा है.

केबल आधारित पुल पर कितना हुआ काम 

अंजी खड्ड ब्रिज पर सभी 96 केबल को सही स्थिति के अनुसार स्थापित कर दिया गया है. ये काम 26 अप्रैल 2023 को पूरा कर लिया गया है और अभी और काम बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके स्ट्रक्चर को मई तक तैयार कर लिया जाएगा. केबल को सही जगह पर लगाने के लिए 11 महीने का रिकॉर्ड समय लगा है. 

कटरा और रियासी को जोड़ेगा ये पुल 

अंजी खड्ड ब्रिज को ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत जम्‍मू-कश्‍मीर में कटरा और रियासी को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है. यह असममित केबल आधारित पुल अंजी नदी, जोकि चिनाब नदी की एक सहायक नदी है और गहरे खड्डों को पार करता है. यह पुल कटरा छोर पर सुरंग टी-2 और रियासी छोर पर सुरंग टी-3 को जोड़ता है.  

कितनी है पुल की लंबाई 

इस पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें 473 मीटर लंबा असममित केबल आधारित पुल शामिल है, जो नींव के शीर्ष से 193 मीटर की ऊंचाई वाले सेंट्रल पायलन की धुरी पर संतुलित है और जो नदी के तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर स्‍थित है. इस केबल आधारित पुल में उत्तरी छोर (कटरा की ओर) पर 290 मीटर का स्‍पैन और दक्षिणी छोर (रियासी की ओर) पर 183 मीटर का स्‍पैन है. इस पुल पर इकहरी लाइन का रेलपथ है और 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड है.

तीन लेयर मोटी परत 

इस पुल के स्टैंड में 15.7 एमएम व्‍यास के साथ डिजाइन किये गये हैं और इन स्टैंडों पर सुरक्षा की तीन परतें जिंक कोटिड, वैक्‍स फिल्‍ड प्‍लस पीयू/एचडीपीई से कवर करती हैं. इन केबलों की लंबाई 80 मीटर से लेकर 295 मीटर तक है. इन स्‍टे केबलों में 31, 37 और 43 स्टैंड है. हर लेटरल और सेंट्रल स्‍पैनों पर 48 केबलों के अनुसार डिजाइन किया गया है. इन केबल का कुल भार 848.7 एमटी है और इसमें शामिल केबल स्टैंडों की कुल लंबाई 653 किलोमीटर है. सुपर स्‍ट्रक्‍चर की लॉन्‍चिंग मई 2023 तक पूरी कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें 

SBI Bond News: भारतीय स्टेट बैंक ने बॉन्ड के जरिए जुटाए 75 करोड़ डॉलर, 16 हजार करोड़ रुपये की मिली है मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget