एक्सप्लोरर

Railway Station पर कहीं भी थूकने वाले लोग हो जाएं सावधान! इसे रोकने के लिए अब रेलवे अपनाने वाला है ये तरीका

Railway Rules: आपको बता दें कि इस स्पिटून पाउच एक बायोडिग्रेडेबल पाउच है जिसे आप दिन में 15 से 20 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. यह थूक को किसी ठोस पदार्थ में बदल देता है जिससे दाग लगने का डर नहीं होता है.

Indian Railway Rules: भारत में लगभग हर व्यक्ति ने ट्रेन का सफर (Travelling in Train) एक बार कम से कम अपने जीवन में जरूर किया होगा. रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने (Indian Railway Facility) के लिए कई तरह के नियम बना रखें हैं. लेकिन, कई ऐसे लोग भी हैं जो इन नियमों का बिल्कुल पालन नहीं करते हैं और बिना झिझक सर्वजनिक जगहों (Public Places) पर थूक देते हैं. यह आदत एक तो गंदगी फैलाती है और इसके साथ ही यह कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनता है. कोरोना काल (Corona Pandemic) में रेलवे ने ऐसे लोगों के खिलाफ काफी सख्ती दिखाई है लेकिन, फिर भी कई लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं.

अब इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने एक बेहद शानदार तरीका खोजा है. रेलवे द्वारा अपनाए जाने वाले इस खास उपाय से ना सिर्फ कोरोना काल में संक्रमण से मुक्ति (Corona Infection) मिलेगी बल्कि यह हर साल रेलवे में थूक के दाग धब्बों का सफाई पर खर्च होने वाले 1200 करोड़ रुपये की बचत भी करेगा. इससे लोग भी ज्यादा सुरक्षित रहेंगे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

रेलवे स्टेशन पर मिलेगी ये खास सुविधा
आपको बता दें कि अब रेलवे यात्रियों को थूकने से रोकने के लिए एक बेहद खास तरह की इनोवेशन (Innovation) लेकर आया है. इसके मुताबिक अब रेलवे परिसर (Railway Station) में देश के कुल 42 स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन (Vending Machine) के साथ कियोस्क लगाए जाएंगे. इससे अब 5 और 10 रुपये के पाउच निकलेंगे जिससे कोई भी यात्री इन पाउच वाले थूकदान का प्रयोग कर सकता है. इससे रेलवे को सफाई मेंटेन रखने में मदद मिलेगी.

इस खास पाउच की व्यवस्था रेलवे के तीन जोन पश्चिम, उत्तर (North Railway) और मध्य रेलवे के लिए की गई है. इसके लिए नागपुर के एक स्टार्टअप ईजीपोस्ट (Nagpur Startup Company) के पाउच बनाने का काम दिया गया है. इस पाउच की खास बात ये है कि इसे आप अपनी जेब में भी रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे संक्रमण के खतरे (Corona Infection) से भी छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Opening: शेयर बाजार हल्की तेजी पर खुला, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 61400 के पार, Nifty 18350 के करीब

पर्यावरण को नहीं होगा किसी तरह का नुकसान
आपको बता दें कि यह स्पिटून पाउच एक बायोडिग्रेडेबल पाउच (Biodegradable Pouch) है जिसे आप दिन में 15 से 20 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. यह थूक को किसी ठोस पदार्थ में बदल देता है जिससे दाग लगने का डर भी नहीं होता है. इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है. इस्तेमाल के बाद इन पाउचों को मिट्टी में डाल दिया जा सकता है. यह बाद में पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे. इन स्पिटून पाउच (Sputum Pouch) मशीनों को नागपुर की स्टार्टअप कंपनी (Startup Company) ने स्टेशनों पर लगाना शुरू भी कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card: कहीं गलत हाथों में तो नहीं लग गया है आपका आधार कार्ड? इस तरह चेक करें इसकी History

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget