एक्सप्लोरर

Bedroll Facility: रेलवे यात्रियों कृपया ध्यान दें! इस तारीख से सभी ट्रेनों में मिलेगी बेडरोल की सुविधा

Indian Railway: रेलवे के अनुसार कोरोना से पहले 1700 जोड़ी ट्रेनें देश में ऑपरेट करती थी जिनमें बेडरोल की सुविधा दी जाती थी. रेलवे को करीब 7.5 लाख तकिया,चादर,कंबल हर दिन जरूरत पड़ती है.

Bedroll Facility In Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) को आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा माना जाता है. हर दिन हजारों ट्रेनों में लोग सफर करके अपने गंतव्य स्थान (Destination Address) तक पहुंचते हैं. रेलवे एसी कोच में सफर करने वाले लोगों को बेडरोल की सुविधा देता है. रेलवे ने कोरोना महामारी के बाद से बेडरोल की सुविधा को बंद कर दिया था जिसे मार्च के महीने में दोबारा शुरू कर दिया गया था. लेकिन, इसके बाद भी कई ट्रेनों में लोगों को कंबल, चादर, तकिया की सुविधा नहीं मिल पा रही थी. लेकिन, अगले महीने से देश की सभी ट्रेनों में इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा.

आपको बता दें कि फिलहाल रेलवे कुल 1038 ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा को शुरू कर सका है. अगले महीने से रेलवे देश की सभी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा (Bedroll Facility) शुरू कर देगा. इससे यात्रियों को अपना कंबल, तकिया और चादर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ट्रेन में बेडरोल की सुविधा देने में इसलिए हो रही है देरी
आपको बता दें कि रेलवे के अनुसार कोरोना से पहले 1700 जोड़ी ट्रेनें देश में ऑपरेट करती थी जिनमें बेडरोल की सुविधा दी जाती थी. रेलवे को करीब 7.5 लाख तकिया,चादर,कंबल हर दिन जरूरत पड़ती है. कोरोना काल में रेलवे ने सभी ट्रेनों में कंबल, तकिया, चादर, परदे की सुविधा बंद कर दी थी. इस कारण रेलवे ने बेडरोल सप्लाई करने वाली कंपनियों के कांटेक्ट को भी कैंसिल कर दिया था. ऐसे में कोरोना के मामले देश में कम होने के बाद से रेलवे ने 10 मार्च से बेडरोल की सुविधा को बहाल कर दिया.

लेकिन, रेलवे के पास पहले से केवल 40 प्रतिशत का ही स्टॉक था. ऐसे में सभी ट्रेनों में इस सुविधा को नहीं दिया जा सका. लेकिन, रेलवे बेडरोल बनाने वाली कंपनियों को टेंडर दे दिया है. ऐसे में जून के महीने से सभी ट्रेनों में बेडरोल का सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.  

इस तरह चेक करें किन ट्रेनों में मिल रही है बेडरोल की सुविधा
अगर आप मई के महीने में ट्रैवल करने वाले हैं तो आप रेलवे द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि आपके ट्रेन में बेडरोल की सुविधा मिल रही है या नहीं. इसके लिए आप https://contents.irctc.co.in/en/LINEN.html के लिंक पर क्लिक करें.  

ये भी पढ़ें-

PIB Fact Check: क्या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट चला रहा है कोई लकी ड्रा? जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

BNPL: फ्लाइट और होटल बुकिंग करने के लिए Book Now Pay Later की सुविधा का उठाएं लाभ, किस्तों में चुकाएं बिल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget