एक्सप्लोरर

ना कोई झंझट, न कोई फिक्र और रिटर्न गारंटीड; पोस्ट ऑफिस की इन Saving Schemes पर आप भी डालें एक नजर

Indian Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स ऐसी बचत योजनाएं हैं, जिसमें बिना किसी जोखिम के गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें इंस्टरेस्ट भी अच्छा मिल जाता है.

Indian Post Office Saving Schemes: अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए समय पर निवेश करना बहुत जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर हमें किसी की मदद न लेनी पड़े. वैसे तो निवेश के कई विकल्प हैं, लेकिन आज हम आपको इस खबर के जरिए पोस्ट ऑफिस की कुछ बचत योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर बेहतर इंटरेस्ट रेट के साथ टैक्स बेनिफिट भी है. साथ में इसमें जोखिम की भी कोई संभावना नहीं रहती है. 

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट

यह बैंक सेविंग अकाउंट के ही जैसा है. सिर्फ अंतर यही है कि इसमें आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खोलना पड़ता है. इसके तहत कोई नाबालिग भी अपना खाता खुलवा सकता है. इस पर 4 परसेंट की दर से इंटरेस्ट मिलता है. 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

यह स्कीम 5 साल तक की अवधि के लिए है, जिस पर हर महीने जमा राशि पर  7.4 परसेंट इंटरेस्ट मिलता है. इस योजना के तहत सिंगल होल्डिंग अकाउंट में न्यूनतम 1000 रुपये के साथ अपना खाता खोल सकते हैं, जबकि अधिकतम लिमिट 9 लाख रुपये है और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है. इस स्कीम के तहत खोले गए अकाउंट को पूरे देश में एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है. इसमें एक साल के बाद खाता समय से पहले बंद कर सकते हैं, लेकिन 1 से 3 साल के बीच मूल निवेश निकालने पर निवेश का 2 परसेंट और 3 साल बाद निकालने पर 1 परसेंट जुर्माना देना पड़ता है.

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट या RD

इस पर सालाना ब्याज दर 6.7 परसेंट है. यह स्कीम 5 साल तक के लिए है. इसमें हर महीने 100 रुपये तक जमा कर सकते हैं और निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. अगर किसी महीने आप अपने अकाउंट में पैसे जमा करवाने से चूक जाते हैं, तो आपको हर 100 रुपये पर 1 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है. इसमें आप एक साल के बाद अपने निवेश का 50 परसेंट तक निकाल सकते हैं. 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

इसमें 1000 रुपये आप अपना खाता खोल सकते हैं और कोई अधिकतम लिमिट नहीं है. इसमें एक साल के निवेश पर 6.9 परसेंट, दो साल पर 7.0 परसेंट, तीन साल पर 7.1 परसेंट और पांच साल तक के निवेश पर 7.5 परसेंट इंटरेस्ट मिलता है. इसमें भी अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर कराया जा सकता है. 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 

सीनियर सिटीजन के लिए इस सेविंग स्कीम में निवेश की न्यूनतम सीमा 50 साल है. इसमें व्यक्ति अपने नाम पर अकाउंट खोलने के साथ-साथ पत्नी के नाम पर ज्वॉइंट अकाउंट भी खोल सकता है. इसमें एक अकाउंट में जमा की अधिकतम राशि 15 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है. 

किसान विकास पत्र

इसमें सालाना 7.5  परसेंट की दर से कम्पाउंड इंटरेस्ट मिलता है. इसमें हर 115 महीने में निवेश का रकम दोगुना होता जाता है. इसमें न्यूनतम निवेश की राशि 1,000 रुपये है और अधिकतम कोई लिमिट नहीं है. इस स्कीम के तहत आप 10 साल तक निवेश कर सकते हैं. 

पब्लिक प्रोविडेंट फंंड या PPF

इसमें 15 साल के निवेश पर सालाना 7.1 परसेंट की दर से ब्याज मिलता है. इसमें आप 500 रुपये से अपना अकाउंट खोल सकते हैं. इसमें ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं है. इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए उम्र की कोई न्यनूतम या अधिकतम सीमा नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

Gautam Adani का बड़ा दांव, अब स्पेस सेक्टर में SSLV बनाने की रेस में अडानी ग्रुप; देंगे मस्क के SpaceX को टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget