एक्सप्लोरर

Indian Overseas Bank: इंडियन ओवरसीज बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाईं, मिलेगा ज्यादा रिटर्न

FD Rates: इंडियन ओवरसीज बैंक ने बैंक ने अपनी कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला किया है. हम आपको ताजा ब्याज दरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

FD Rates of Indian Overseas Bank: भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार अपने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. ऐसे में रेपो रेट फिलहाल 6.50 फीसदी पर बनी हुई है. रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव न होने पर भी बड़े सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.

कितनी बढ़ाई ब्याज दर

इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने कुछ अवधि की एफडी स्कीम की ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है. यह बढ़त 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी स्कीम पर की गई है. नई दरें सोमवार 15 अप्रैल 2024 से लागू हो गई है.

444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर अब मिल रहा इतना ब्याज

IOB की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है. इस स्कीम पर बैंक ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट राशि पर अधिकतम 7.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को इस स्कीम पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को 0.75 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

अन्य अवधि में मिल रहा इतने ब्याज दर का लाभ

इंडियन ओवरसीज बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 3 साल और उससे अधिक अवधि के लिए एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है, बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 से 14 दिन की एफडी स्कीम पर 4.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 15 से 29 दिन की एफडी स्कीम पर बैंक 4.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 30 से 45 दिन की एफडी स्कीम पर बैंक 4.50 फीसदी, 46 से 60 दिन की एफडी स्कीम पर 4.50 फीसदी, 61 से 90 दिन की एफडी स्कीम पर 4.25 फीसदी, 91 से 120 दिन की एफडी स्कीम पर 4.75 फीसदी, 121 से 179 दिन की एफडी स्कीम पर बैंक 4.25 फीसदी, 180 से 269 दिन की एफडी स्कीम पर 5.75 फीसदी, 270 से 1 साल तक की एफडी स्कीम पर बैंक 5.75 फीसदी, 1 से 2 साल तक की एफडी स्कीम (444 दिन को छोड़कर) पर बैंक 6.90 फीसदी, 2 से 3 साल तक की एफडी स्कीम पर 6.80 फीसदी और 3 से ऊपर अवधि की एफडी स्कीम के लिए बैंक 6.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को हर अवधि पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में तेजी जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget