एक्सप्लोरर

Indian Stock Market: 4-ट्रिलियन डॉलर एमकैप, दुनिया में चौथा पायदान... अब भारतीय बाजार ने बनाया ये कीर्तिमान!

Indian Market Value: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों शानदार रैली देखी जा रही है, जिससे वैश्विक बाजार में भारत का दबदबा भी तेजी से बढ़ रहा है...

हालिया रैली से दुनिया भर में भारतीय बाजार का कद तेजी से बढ़ रहा है. अभी कुछ ही दिनों पहले दोनों प्रमुख भारतीय शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने 4-4 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू वाले क्लब में एंट्री की है. इस रैली से वैश्विक बाजारों के सम्मिलित मार्केट कैप में भारतीय बाजार की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है और अभी रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.

वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद

ग्लोबल बैंकिंग फर्म एचएसबीसी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल मार्केट कैप में भारत की हिस्सेदारी अभी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है. भारत की हिस्सेदारी पहली बार जनवरी 2024 में 4 फीसदी के स्तर पर पहुंची है. भारत अब उभरते बाजारों में वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इस मामले में भारत ने अब चीन को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है.

समतुल्य बाजारों को इस तरह दी मात

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीने के दौरान भारतीय बाजार ने अपने वैश्विक समतुल्य बाजारों को बड़े अंतर से मात दी है. इस दौरान जहां ग्लोबल पीयर्स ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है, भारतीय बाजार ने जबरदस्त कमाई कराई है. पिछले एक साल के दौरान (साल 2023 में) एमएससीआई इंडिया इंडेक्स का रिटर्न 28 फीसदी रहा है, जबकि इसी दौरान उभरते बाजारों के एमएससीआई ईएम इंडेक्स में 5 फीसदी की गिरावट आई है.

अब दुनिया का चौथा बड़ा बाजार

इससे पहले नवंबर 2023 के अंत में बीएसई का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकलने की जानकारी सामने आई थी. उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में एनएसई का एमकैप भी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया था. भारतीय बाजार न सिर्फ 4-ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा बनने में कामयाब हुए हैं, बल्कि अब तो हांगकांग को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार भी बन गया है.

इतना हुआ बफे इंडिकेटर

एचएसबीसी ने भारत के लिए इक्विटी स्ट्रेटजी के बारे में बात करते हुए कहा कि वैश्विक निवेशकों को जहां चीन को लेकर शंकाएं घेर रही हैं, वहीं भारत उनके लिए उचित विकल्प बनकर उभर रहा है. रैली के दम पर भारत का बफे इंडिकेटर 129 फीसदी पर पहुंच गया है. यह इंडिकेटर किसी देश की अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में उसके शेयर बाजार की वैल्यू का अनुपात बताता है. इसे दिग्गज इन्वेस्टर वारेन बफे के नाम पर बफेट इंडिकेटर कहा जाता है. इसका मतलब हुआ कि अभी भारतीय शेयर बाजार का साइज भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना में 129 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: एक पैन से लिंक थे 1000 से ज्यादा अकाउंट, इस कारण पकड़ में आई पेटीएम की गड़बड़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget