एक्सप्लोरर

इंडियाबुल्स ने 2,000 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा, 31 मई होगा काम का आखिरी दिन

इंडियाबुल्स ने अपने 2,000 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है.कंपनी का कहना है कि ये ये एट्रिशन का हिस्सा है.

मुंबई: इंडियाबुल्स ग्रुप ने अपने करीब 2,000 कर्मचारियों को कंपनी से इस्तीफा देने को कहा है. हालांकि समूह ने कहा है कि यह छंटनी की कार्रवाई नहीं है बल्कि ये एट्रिशन का हिस्सा है. इंडियाबुल्स ग्रुप ने बयान में कहा कि कंपनी में सामान्य तौर पर अप्रैल-मई के दौरान 10 से 15 प्रतिशत कर्मिकों का एट्रिशन देखने को मिलता है. इस साल हमने हाईकोर्ट और गृह मंत्रालय की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार किया.

कंपनी का कहना है कि कारोबार की सामान्य प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की ओर से कंपनी छोड़ने के अलावा किसी तरह की छंटनी नहीं की गई है. यह कार्रवाई सिर्फ कुछ महीने नहीं बल्कि पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर की गई है. हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई संख्या नहीं दी है. समूह में 26 हजार से ज्यादा लोग कार्यरत हैं. वित्त वर्ष 2019-20 में समूह ने 7,000 नए कर्मचारी जोड़े हैं. हाल में समूह की आवास वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके रिपोर्टिंग प्रबंधक ने 15 मई को उनसे कंपनी से इस्तीफा देने को कहा. कंपनी में उनका अंतिम दिन 31 मई, 2020 होगा.

कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें तीन महीने की नोटिस की अवधि पूरी करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही. एक कर्मचारी ने कहा, ‘‘हमारे ज्वाइनिंग लेटर में दोनों पक्षों से तीन माह की नोटिस अवधि का जिक्र है. हमने उनसे नोटिस की अवधि पूरी करने का आग्रह किया है ताकि इस दौरान नई नौकरी तलाशी जा सके.’’

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि नोटिस की अवधि कर्मचारियों के काम के हिसाब से अलग-अलग है. कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि उनकी ओर से इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया है. एक कर्मचारी ने बताया कि वह कंपनी के नोएडा कार्यालय मे कार्यरत है. उसका ट्रांसफर दक्षिण भारत में कर दिया गया है और उसे 25 मई को वहां ड्यूटी पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे पर कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

रिलायंस Jio में अमेरिकी कंपनी KKR करेगी 11,367 करोड़ रुपये का निवेश, 2.32 फीसदी हिस्सा खरीदेगी

24 घंटे में कोरोना के 6088 मरीज बढ़े, 148 की मौत, कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget