एक्सप्लोरर

Air Taxi: जमीन पर नहीं हवा में चलेंगी ये टैक्सियां, 2026 तक ये कंपनी इन शहरों में शुरू करेगी सर्विस

Revolution in Traffic System : इस इलेक्ट्रिक टैक्सी को यदि भारत में मंजूरी मिल गई तो देश का ट्रैफिक सिस्टम एक नई क्रांति देखेगा. आप घंटों की दूरी मिनटों में तय कर पाएंगे.

Air Taxi: जल्द ही आप भारत में हवा में उड़ती हुई टैक्सियां देख सकेंगे. इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज (InterGlobe Enterprises) और आर्चर एविएशन ने इस सेवा को भारत में लाने के लिए हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियां 2026 तक इस सेवा को भारत में शुरू करना चाहती हैं. एयर टैक्सी सर्विस भारत में आने के बाद आप दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुड़गांव तक की यात्रा सिर्फ सात मिनट में कर पाएंगे. अभी 27 किलोमीटर की यह यात्रा सड़क से करने में 60 से 90 मिनट तक लग जाते हैं. 

एमओयू हुआ साइन 

दोनों कंपनियों के बीच गुरुवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इंटरग्लोब ग्रुप के एमडी राहुल भाटिया और आर्चर के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) निखिल गोयल इस मौके पर मौजूद रहे. इसमें भारत में एयर टैक्सी लाने पर फैसला लिया गया. अब दोनों कंपनियां एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगेंगी.  

इंटरग्लोब का ही हिस्सा है इंडिगो एयरलाइन्स 

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स इंडिगो इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज का ही हिस्सा है. वहीं, आर्चर को इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरक्राफ्ट किराये पर देने वाली कंपनी के तौर पर देखा जाता है. 

कहां-कहां इस्तेमाल होंगे इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट 

मेट्रो शहरों में एयर टैक्सी सेवा देने के साथ ही दोनों कंपनियां इन इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल कारगो, लॉजिस्टिक्स, मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं में भी करना चाहती हैं. साथ ही निजी कंपनियां भी इन्हें किराये पर ले सकेंगी. पायलटों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के साथ ही भारत में इस सेवा के लिए इंफ्रास्टक्चर विकसित करने का काम भी होगा. 

चार लोग कर सकेंगे सफर 

इस सेवा के लिए आर्चर के 200 मिडनाइट विमान खरीदे जाएंगे. इन विमानों में चार यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे. इन विमानों को लगातार छोटी-छोटी यात्राएं करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये तेजी से चार्ज भी हो जाते हैं. 

बड़े शहरों में ट्रैफिक की समस्या का हल निकलेगा 

राहुल भाटिया ने कहा कि दो दशकों से कंपनी ने भारतीय यात्रियों के लिए सुरक्षित और सस्ते ट्रांसपोर्ट विकल्प उपलब्ध कराए हैं. अब ये इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट पेश करके हमें बड़ी खुशी हो रही है. उधर, निखिल गोयल ने कहा कि 1.4 करोड़ की आबादी वाले भारत के कई शहर ट्रैफिक की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं. हम एयर टैक्सी के जरिए इस समस्या का समाधान दे रहे हैं  

ये भी पढ़ें 

Aadhar-Pan Link: इस वजह से 11.5 करोड़ पैन कार्ड हो चुके हैं बंद, अब देना पड़ेगा भारी जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाट ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाट ग्रुप से जुड़ा है नाम
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपयाय
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget