एक्सप्लोरर

Laptop Import Ban: लैपटॉप टैबलेट के इंपोर्ट पर नहीं लगेगा बैन, हार्डवेयर इंडस्ट्री के दबाव में सरकार अपने पुराने फैसले से हटी पीछे

Laptop Import Ban Update: हार्डवेयर इंडस्ट्री ने सरकार से लैपटॉप टैबलेट के इंपोर्ट पर बैन लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की थी.

Laptop Import Ban: केंद्र सरकार ने लैपटॉप के इंपोर्ट पर बैन लगाने के अपने पुराने फैसले से पीछे हट गई है. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि भारत लैपटॉक के इंपोर्ट पर बैन नहीं लगाएगा. अगस्त 2023 में भारत ने लैपटॉप के इंपोर्ट पर बैन लगाने की घोषणा की थी जिसकी बड़ी आलोचना हुई थी. 

सुनील बर्थवाल ने ट्रेड डेटा जारी करने के लिए किए प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि भारत में लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने  कहा कि सरकार इंपोर्टर्स के इंपोर्ट के खेप की निगरानी करेगी. इससे पहले सरकार ने अगस्त में कहा था कि लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के इंपोर्ट को एक नवंबर से लाइसेंस व्यवस्था के तहत रखा जाएगा. सुनील बर्थवाल ने कहा, 'हमारा विचार है कि लैपटॉप पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है. हम केवल यह कह रहे हैं कि लैपटॉप का आयात करने पर उनकी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि हम इन आयातों पर नजर रख सकें. उन्होंने कहा, हम वास्तव में निगरानी कर रहे हैं और इसका प्रतिबंधों से कोई लेना-देना नहीं है. 

विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि आयात प्रबंधन प्रणाली एक नवंबर से लागू होगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में काम प्रगति पर है और उम्मीद है कि यह 30 अक्टूबर से पहले हो जाएगा. सरकार ने देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और चीन जैसे देशों से आयात में कटौती करने के लिए अगस्त में लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट, कंप्यूटर समेत  माइक्रो कंप्यूटर और कुछ डेटा प्रोसेसिंग मशीनों के आयात प्रतिबंध लगा दिया था. 

सरकार के इस आदेश के बाद आईटी हार्डवेयर से जुड़े इंडस्ट्री ने चिंता जाहिर की थी और सरकार से इस आदेश को वापस लेने की अपील की थी. एक अनुमान के मुताबिक भारत हर साल लगभग 7-8 अरब डॉलर के वैल्यू के बराबर कम्प्यूटर हार्डवेयर से जुड़े इलेक्ट्रनिक आईटम्स का आयात करता है. 

ये भी पढ़ें 

UBS Downgrades SBI: बगैर गारंटी वाले रिटेल लोन के डूबने का बढ़ा खतरा, यूबीएस ने इन बैंकों के स्टॉक्स का घटाया टारगेट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget