एक्सप्लोरर

Roshni Nadar सहित ये हैं देश की पांच सबसे अमीर महिलाएं जिनकी संपत्ति जानकर हैरान रह जाएंगे

यहां हम देश की 5 सबसे अमीर महिलाओं के नाम और उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं. ये नाम आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट के आधार पर बताए गए हैं.

India's Richest Women: एचसीएल टेक के चेयरमैन शिव नाडर ने एचसीएल टेक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके तुरंत बाद उनकी बेटी रोशनी नाडर के पास एचसीएल एंटरप्राइज की कमान आ गई है. रोशनी नाडर की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि वो देश की सबसे अमीर महिला भी हैं. उनके अलावा देश की सबसे अमीर महिलाएं कौन सी हैं इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए तो यहां हम देश की 5 सबसे अमीर महिलाओं के नाम और उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं. बता दें कि ये सूची आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 के आधार पर है.

1. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 (IIFL Wealth Hurun India Rich List) के अनुसार, रोशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला हैं. उनकी कुल संपत्ति 36,800 करोड़ रुपये है. शिव नाडर के एचसीएल के चेयरमैन पद से हटने के बाद रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​एचसीएल एंटरप्राइज की चेयरमैन बन गई हैं. इससे पहले वो एचसीएल की कार्यकारी निर्देशिका और सीईओ रही हैं. रोशनी नाडर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार की एकमात्र संतान हैं. 2019 में, वह फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54 वें स्थान पर रही हैं.

2. दूसरे स्थान पर गोदरेज समूह की हिस्सेदार स्मिता वी कृष्णा हैं. आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 के आधार पर उनकी कुल संपत्ति 31,400 करोड़ रुपये है. साल 2018 में कोटक वैल्थ-हुरून की रिच लिस्ट में वो पहले स्थान पर रही थीं और उनकी नेटवर्थ 37,570 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

3. तीसरे स्थान पर किरण नादर समूह की मालकिन किरण नाडर का नाम आता है और आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 25,100 करोड़ रुपये है.

4. देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में चौथे स्थान पर बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ का नाम आता है. उनकी कुल संपत्ति 18,500 करोड़ रुपये आंकी गई है. किरण मजूमदार-शॉ का जन्म 23 मार्च 1953 को हुआ था. वो बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक होने के साथ-साथ, टेक्नोक्रेट, अन्वेषक भी हैं. उनकी कंपनी बायोकॉन भारत के बंगलौर में एक अग्रणी जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है. वे बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं.

5. देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में पांचवें स्थान पर मंजू गुप्ता का नाम आता है जो कि ल्यूपिन की चेयरपर्सन हैं. आईआईएफएल वैल्थ हुरुन इंडिया वुमेन रिच लिस्ट 2019 के अनुसार उनकी संपत्ति 18,000 करोड़ रुपये बताई गई है.

ये भी पढ़ें

चीनी कंपनी अलीबाबा ने यूसी वेब के 300 से ज्यादा भारतीय कर्मचारियों को निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget