एक्सप्लोरर

India Startup Layoffs: भारतीय स्टार्टअप में नौकरी गंवा चुके 27 हजार लोग, सिर्फ इस साल हुई इतनी छंटनी

India Layoffs 2023: पूरी दुनिया में पिछले साल से छंटनी का दौर चल रहा है, जो अभी भी जारी है. दुनिया भर की कंपनियां कॉस्ट कटिंग के उपायों के तौर पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है...

प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों के बीच दुनिया भर में एक साल से ज्यादा समय से छंटनी का दौर (Global Layoffs) देखने को मिल रहा है. छंटनी का असर लगभग हर सेक्टर पर हो रहा है. स्टार्टअप इससे कुछ ज्यादा प्रभावित है. भारत (India Layoffs) में भी यह ट्रेंड हावी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी के इस दौर में भारतीय स्टार्टअप (Indian Startups) में अब तक करीब 27 हजार टेक कर्मचारी नौकरी गंवा चुके हैं.

जारी है छंटनी का दौर

आईएएनएस की एक रिपोर्ट में स्टार्टअप न्यूज पोर्टल Inc42 के हवाले से छंटनी के आंकड़ों की जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल से फंडिंग की कमी की समस्या का सामना कर रहे भारतीय स्टार्टअप अब तक करीब 27 हजार लोगों की छंटनी कर चुके हैं. छंटनी की यह रफ्तार अभी भी धीमी नहीं हुई है और साल 2023 में भी बड़े पैमाने पर छंटनी जारी है.

एडुटेक कंपनियां छंटनी में आगे

रिपोर्ट में बताया गया है कि छंटनी के इस दौर में 98 स्टार्टअप अपने 26,868 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमा चुके हैं, यानी नौकरी से बाहर कर चुके हैं. छंटनी करने के मामले में एडुटेक स्टार्टअप (EdTech Startup) आगे हैं, जिनमें यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियां भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार, अब तक कम से कम 22 एडुटेक स्टार्टअप ने छंटनी की है, जिसमें 9,781 लोगों की नौकरी गई है.

इस साल गई इतनों की नौकरी

इस साल की बात करें तो अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरी जा चुकी है. साल 2023 में अब तक करीब 50 भारतीय स्टार्टअप ने छंटनी की है. वर्चुअल इवेंट प्लेटफॉर्म एयरमीट ने अपने 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसका असर 75 लोगों पर हुआ है. क्रेड ने अपनी कंपनी हैपपे के करीब 35 फीसदी कर्मचारियों को काम से बाहर किया है. वहीं एडुटेक स्टार्टअप टीचमिंट ने दूसरे दौर की छंटनी में 70 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर किया है. कंपनी इससे पहले करीब 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है.

चेन्नई बेस्ड एडुटेक स्टार्टअप स्किल-लिंक ने कहा है कि वह वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने परिचालन को कंसोलिडेट कर रही है. इसके तहत चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद के कर्मचारियों पर असर हुआ है.

दुनिया भर में छंटनी की मार

साल 2023 टेक सेक्टर के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है. पूरी दुनिया में इस साल अब तक करीब 2 लाख टेक कर्मचारी छंटनी का शिकार बन चुके हैं. छंटनी करने वाली कंपनियों में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा, बीटी, वोडाफोन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. छंटनी की रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के अनुसार, इस साल अब तक 695 टेक कंपनियों ने छंटनी की है, जिसमें करीब 1.98 लाख कर्मचारी शिकार बने हैं.

ये भी पढ़ें: 3 साल में तीन गुणा हुई बेटिकट यात्रियों की संख्या, जुर्माने से रेलवे की कमाई 2000 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget