एक्सप्लोरर

India Rupee Trade: अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आत्मनिर्भर हो रहा भारत, इन देशों के साथ शुरू हुआ रुपये में लेन-देन

India International Trade: डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए कई देश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. भारत भी इसी कारण विभिन्न देशों के साथ रुपये में व्यापार को बढ़ावा दे रहा है...

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में डॉलर के ऊपर निर्भरता कम करने के लिए भारत सरकार सक्रियता से काम कर रही है. डॉलर के ऊपर निर्भरता से हो रहे नुकसान के कारण कई देश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत भारत ने हाल-फिलहाल में कई देशों के साथ रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की शुरुआत की है.

रुपये में इनके साथ सारा व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक सवाल के जवाब में बुधवार को संसद में बताया कि भारत सरकार ने नेपाल और भूटान समेत कई देशों के साथ रुपये में व्यापार शुरू किया है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का व्यापार रुपये में हो रहा है. उसी तरह भारत और भूटान का सारा द्विपक्षीय व्यापार भी रुपये में हो रहा है.

रूस के बैंकों ने दिए इतने आवेदन

उन्होंने कहा कि रूस के साथ रुपये में व्यापार करने के लिए रुपी ट्रेड मैकेनिज्म की शुरुआत की गई है. 2 जुलाई तक रिजर्व बैंक ने विभिन्न भारतीय बैंकों में एसआरवीए खुलवाने के रूसी बैंकों के 34 आवेदनों को मंजूर किया है. वे रूसी बैंक भारत के 14 अलग-अलग बैंकों में एसआरवी अकाउंट खुलवाना चाह रहे हैं, ताकि रुपये में आसानी से सौदों का निपटान हो सके. इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ने भारतीय बैंकों में विदेशी बैंकों के द्वारा स्पेशल रुपी वोस्ट्रो अकाउंट खुलवाने के संबंध में गाइडलाइंस जारी किया है.

श्रीलंका और ईरान ने भी की शुरुआत

मंत्री ने बताया कि पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की शुरुआत की है. इसके लिए श्रीलंका ने रुपये को मान्यता प्राप्त विदेशी मुद्राओं की सूची में शामिल किया है. श्रीलंका के 8 बैंकों ने भारत के अथॉराइज्ड डीलर बैंकों में रुपी वोस्ट्रो अकाउंट खुलवाया है. ईरान के साथ भारत ने द्विपक्षीय व्यापार के भुगतान को लेकर नवंबर 2018 में समझौता किया था.

बांग्लादेश के साथ शुरू हुई ये व्यवस्था

भारत और बांगलदेश ने पिछले महीने ही ट्रेड सेटलमेंट की नई व्यवस्था की शुरुआत की है. इसके लिए दो भारतीय और बांग्लादेशी बैंकों को रुपये में द्विपक्षीय व्यापार का सेटलमेंट करने के लिए चुना गया है. भारत से एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को चुना गया है, जबकि बांग्लादेश से सोनाली बैंक और ईस्टर्न बैंक लिमिटेड को चुना गया है.

ये भी पढ़ें: अरबपति पापा की राह चली बेटी, कर डाली 1500 करोड़ की शॉपिंग, देखिए क्या करती है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget