एक्सप्लोरर

भारत ने रेटिंग एजेंसियों की डाउनग्रेडिंग पर जताया असंतोष, कहा हमारी रेटिंग सुधारी जाए

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा कि रेटिंग एजेंसियां भारत की संभावनाओं को ठीक से नहीं आंक रही हैं.

नई दिल्लीः इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विसेज समेत कुछ और एजेंसियों की ओर से भारत की सॉवरेन रेटिंग घटाने पर सरकार ने असंतोष जाहिर किया है. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा है कि रेटिंग एजेंसियों को भारत की क्रेडिट रेटिंग बेहतर करनी चाहिए. भारत की संभावनाओं का ठीक आकलन हो : सुब्रमण्यम सुब्रमण्यम ने कहा कि रेटिंग एजेंसियां भारत की संभावनाओं को ठीक से नहीं आंक रही है. खुद इन एजेंसियों ने भारत में बिजनेस और अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार में सुधारों की तारीफ की है. ऐसे में इनका रेटिंग घटाना ठीक नहीं है. कुछ एजेंसियों ने अगले वित्त वर्ष के दौरान अच्छी ग्रोथ की संभावनाएं जताई है. रेटिंग एजेंसी फिच ने 2021-22 में विकास दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. सीईए ने कहा कि भारत के पास कर्ज चुकाने की बेहतर क्षमता है और बुनियादी मांग है. हमारा कर्ज गोल्ड स्टैंडर्ड का है और हमारी मंशा भी खरी है. ऐसे में रेटिंग एजेंसियों को हमारी सॉवरेन रेटिंग को सुधारना चाहिए. मूडीज ने घटाई थी सॉवरेन रेटिंग मूडीज ने पिछले दिनों भारत की सॉवरेन रेटिंग में कमी कर दी थी. इसने भारत की सॉवरेन रेटिंग bba2 से घटा कर bba3 कर दी थी. जबकि एसएंडपी ने bbb (-) की रेटिंग बरकरार रखी है. इस बीच, आरबीआई ने  रेटिंग एजेंसियों के प्रमुखों के साथ अर्थव्यवस्था पर चर्चा की. समझा जाता है भारत की रेटिंग को लेकर उनके नजरिये को जानने की कोशिश की गई. आरबीआई के गवर्नर शक्तिदास की इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मूडीज, फिच, केयर रेटिंग्स, इंडिया रेटिंग्स के चीफ शामिल थे. इससे लगता है कि सरकार भारत की रेटिंग घटने को लेकर चिंतित है. रेटिंग एजेंसियों की डाउनग्रेडिंग विदेशी निवेशकों पर नकारात्मक असर डाल सकती है. ऐसे वक्त में जब कोरोना संक्रमण की वजह से अर्थव्यवस्था में मंदी की स्थिति है तो डाउनग्रेडिंग का असर और खराब हो सकता है. इससे अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भी निराशा का माहौल बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget