एक्सप्लोरर

Economic Growth: तीसरी लहर का दिखेगा इकोनॉमी पर असर, Barclays ने जारी की रिपोर्ट, जानें किस दर से होगा विकास?

India's Economic Growth: विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज (Barclays) ने महामारी की तीसरी लहर की वजह से इकोनॉमिक ग्रोथ रेट में बदलाव कर दिया है.

India's Economic Growth: विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज (Barclays) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 10 फीसदी रहने का अनुमान पहले लगाया था, लेकिन अब पहले के अनुमान को कम कर दिया है. महामारी की तीसरी लहर की वजह से अनुमान में बदलाव किया गया है. उसने कहा है कि इंडियन इकोनॉमी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत रह सकती है.

तीसरी लहर की वजह से अनुमान में किया बदलाव
बार्कलेज के मुताबिक, अर्थव्यवस्था तीसरी तिमही में अपेक्षाकृत स्थिर रही. कई क्षेत्रों में कामकाज महामारी-पूर्व स्तर पर आ गया हैं. इन गतिविधियों में सेवा क्षेत्र की भूमिका बड़ी है. जनवरी में ओमीक्रोन लहर और उस पर अंकुश लगाने के लिए लगायी गयी पाबंदियों को देखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 के लिये पूर्व में अनुमानित 10 प्रतिशत वृद्धि दर के नीचे आने का जोखिम है.

GDP 8.4 फीसदी रही
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी (GDP) वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही का जीडीपी अनुमान 28 फरवरी को जारी करेगा.

बार्कलेज ने रिपोर्ट में कही ये बात
बार्कलेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तुलनात्मक प्रभाव ऊंचा होने से वृद्धि दर दूसरी तिमाही के 8.4 प्रतिशत के मुकाबले तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत रह सकती है. हालांकि, ग्रामीण खपत में कमी के साफ संकेत हैं, लेकिन कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर बेहतर बने रहने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के मुताबिक, देश की आर्थिक वृद्धि पर विनिर्माण के बजाय सेवा क्षेत्र का ज्यादा असर है. मुख्य रूप से वाहनों में आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण निर्माण, विनिर्माण और खनन में वृद्धि दर धीमी रही है. आपूर्ति संबंधी समस्या और उच्च तुलनात्मक आधार प्रभाव का विनिर्माण पर असर हुआ है लेकिन सेवा क्षेत्र में वृद्धि तेजी से हो सकती है. ईंधन मांग में मजबूती और व्यापार में तेजी पुनरुद्धार के स्पष्ट संकेत देती है.

कर्ज में हो रहा इजाफा
बार्कलेज के मुताबिक, यातायात के स्तर यानी पर्यटन गतिविधियां, हवाई यातायात, रेलवे माल ढुलाई और आवाजाही के आंकड़े बताते हैं कि अर्थव्यवस्था महामारी-पूर्व स्तर के करीब पहुंच गयी है. इतना ही नहीं कर्ज में वृद्धि बनी हुई है और कंपनियों का लाभ मजबूत है.

आर्थिक गतिविधियों पर पड़ सकता है असर
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि ओमीक्रोन संक्रमण ने पुनरुद्धार पर कोई खास असर नहीं डाला, लेकिन संक्रमण के मामले बढ़ने और इसकी रोकथाम के लिये लगायी गयी कुछ पाबंदियों से चौथी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों पर कुछ असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:
LPG Gas Agency खोलकर हर महीने करें 3 से 4 लाख की कमाई, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जल्दी करें

PM Kisan: आपके खाते में अभी तक नहीं आए पीएम किसान के 4000 रुपये तो फटाफट करें ये काम, तुरंत पैसा होगा ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget