एक्सप्लोरर

Gold Import: सरकार ने सोने के गहनों और कई आर्टिकल के इंपोर्ट पर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर

India Gold Import: भारत में सोने के कुछ गहनों के इंपोर्ट पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और इसके तहत अन्य आर्टिकल्स के आयात पर भी कुछ बदलाव का निर्णय हुआ है.

India Gold Import: भारत में सोने को लेकर लोगों का प्यार जगजाहिर है और सोने के आयात के आंकड़ों पर भी सरकार का ध्यान रहता है. देश में सोने की खपत काफी ज्यादा है और इसी कारण से यहां सोने का आयात भी जमकर होता है. अब सरकार ने इसी सोने के इंपोर्ट पर कुछ हद तक अंकुश लगाने का फैसला ले लिया है.

भारत सरकार ने किया एलान 

भारत सरकार ने सोने के कुछ गहनों और अन्य सामान के इंपोर्ट पर बुधवार को रेस्ट्रिक्शन्स लगाने की घोषणा की है. इस कदम से कुछ गैर-जरूरी चीजों के इंपोर्ट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. अब इंपोर्टस को इन गोल्ड प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट के लिए सरकार से लाइसेंस की मंजूरी लेनी होगी.

ट्रेड पॉलिसी में खामियां दूर करने की कोशिश

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक दुनिया में कीमती मेटल्स की खपत करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है और देश अपनी ट्रेड पॉलिसी में कुछ खामियों को दूर करने के लिए इन नियमों को लेकर आया है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि डीजीएफटी ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि इन उत्पादों के इंपोर्ट की पॉलिसी को तत्काल प्रभाव से संशोधित कर 'फ्री ट्रेड' से 'रेस्ट्रिक्टिड' की कैटेगरी में डाल दिया गया है.

इंडोनेशिया से गोल्ड ज्वैलरी बिना टैक्स दिए आ रही थी

इस कदम को उठाने के पीछे का कारण ये है कि पिछले कुछ समय से इंडोनेशिया से प्लेन गोल्ड ज्वैलरी को लाने का सिलसिला चल रहा था और इसके लिए कोई इंपोर्ट टैक्स भी नहीं दिया जा रहा था. मुंबई के एक डीलर का कहना है कि इंडोनेशिया कभी भी भारत के लिए सोने के गहनों का आयातक नहीं रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इंपोर्टर्स ने 3-4 टन सोना इंडोनेशिया से इंपोर्ट किया है और इसके लिए कोई टैक्स भी नहीं दिया है.

घट रहा है सोने का इंपोर्ट

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में मोती और मूल्यवान जेम्स का इंपोर्ट 25.36 फीसदी घटकर चार अरब डॉलर पर आ गया है. इस दौरान सोने का इंपोर्ट भी 40 फीसदी घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गया है. गौरतलब है कि भारत में सोने के इंपोर्ट पर 15 फीसदी टैक्स वसूला जाता है. 

यूएई-भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लागू नहीं होंगी ये रेस्ट्रिकशन्स

हालांकि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने साफ किया है कि ये अंकुश भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच लागू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के तहत होने वाले इंपोर्ट पर लागू नहीं होगा. 

क्या कहते हैं जानकार

कामा ज्वैलरी के मैनेजिंग डायरेक्टर कोलिन शाह का कहना है कि सरकार ने कुछ खास शर्तों के साथ इंपोर्ट को कम किया है. सोने के आयात के बढ़ने से व्यापार घाटे पर नकारात्मक असर होता है. ताजा ट्रेड जो कि 22 अरब डॉलर का रहा वो पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा था. सोने के आयात को घटाने से व्यापार घाटे में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी. ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट से रुपये की चाल पर भी असर देखा जाता है. 

संयुक्त अरब अमीरात से होने वाले इंपोर्ट को आज्ञा मिली हुई है और इसे  के पैक्ट के अनुसार मंजूरी मिली हुई है जिससे दोनों देश के बीच रिश्तों में बेहतर सुधार देखा जा सके. हालांकि कुछ समय से यूएई से पैक्ट होने के बावजूद सोने का इंपोर्ट निराशाजनक रहा है. हालांकि सरकार मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों में संतुलन बानने के लिए कोशिशें कर रही है. जेम्स और ज्वैलरी उद्योग को निर्यात के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए सोने को कच्चे माल के तौर पर उपयोग करने हेतु सही कीमतों पर मिलना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget