एक्सप्लोरर

झुलसाने लगी गर्मी तो बिजली की खपत में भी जोरदार इजाफा, अप्रैल में 11 फीसदी बढ़कर इतनी हुई

Power Consumption: बिजली मंत्रालय ने गर्मियों के दौरान बिजली की अधिकतम मांग लगभग 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है जो कि पिछले साल से काफी ज्यादा है.

Power Consumption: देश में लोग गर्मी की तपिश सह रहे हैं और कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में घरों-दफ्तरों और संस्थानों में जमकर पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं और इसी का नतीजा है कि देश में बिजली की खपत में अचानक से जोरदार इजाफा देखा गया है. देश में बिजली की खपत अप्रैल में सालाना आधार पर करीब 11 फीसदी बढ़कर 144.25 अरब यूनिट रही है. मुख्य रूप से देश में तापमान बढ़ने से बिजली खपत बढ़ी है. सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है कि अप्रैल, 2023 में बिजली की खपत 130.08 अरब यूनिट थी.

दैनिक आधार पर भी बढ़ी बिजली की खपत

एक दिन में बिजली की मैक्सिमम डिमांड भी अप्रैल 2024 में बढ़कर 224.18 गीगावाट हो गई, जबकि अप्रैल, 2023 में यह 215.88 गीगावाट थी. बता दें कि एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट होता है. बिजली मंत्रालय ने गर्मियों के दौरान बिजली की अधिकतम मांग लगभग 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है. 

गर्मियों के परवान चढ़ने के साथ ही बढ़ेगी बिजली की मांग

सेक्टर के जानकारों ने कहा कि मांग में वृद्धि मुख्य रूप से तापमान बढ़ने और स्टील और बिजली जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के कारण हुई है. ये बिजली की खपत के साथ-साथ मांग को भी बढ़ाती जा रही है. उन्होंने कहा कि गर्मियों के परवान चढ़ने के साथ ही बिजली की मांग और खपत में भी मजबूत बढ़ोतरी बने रहने का अनुमान है.

बिजली मंत्रालय का अनुमान गलत साबित हुआ

बिजली मंत्रालय ने साल 2023 में गर्मियों के दौरान देश में बिजली की मांग 229 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान लगाया था लेकिन बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल-जुलाई में यह अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई. हालांकि अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए जून में सप्लाई 224.1 गीगावाट की नई ऊंचाई पर पहुंच गई. लेकिन जुलाई में यह फिर घटकर 209.03 गीगावाट पर आ गई.

अगस्त से फरवरी तक की बिजली मांग ऐसी रही

  • अगस्त 2023 में अधिकतम मांग 238.82 गीगावाट पर थी
  • सितंबर में यह 243.27 गीगावाट पर थी
  • अक्टूबर में 222.16 गीगावाट मांग रही
  • नवंबर में 204.77 गीगावाट डिमांड देखी गई
  • दिसंबर 2023 में 213.79 गीगावाट मांग दर्ज
  • जनवरी 2024 में 223.51 गीगावाट की बिजली मांग रही
  • फरवरी 2024 में 222.72 गीगावाट पर बिजली मांग रही

बिजली उद्योग का ये रहा आकलन

पावर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने कहा कि व्यापक स्तर पर बारिश की वजह से साल 2023 में मार्च, अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत पर असर देखा गया था.  वहीं अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में बिजली की खपत बढ़ने का मुख्य कारण गर्मी बढ़ने के अलावा त्योहार और उनसे पहले औद्योगिक गतिविधियों में तेजी भी थी.

ये भी पढ़ें

Manufacturing PMI: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ अप्रैल में रही धीमी, मजबूत मांग-कम लागत से मिला सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget