एक्सप्लोरर

इस बैंक के ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है असर, पैसा निकालने और जमा करने पर 1 अप्रैल से लगेगा चार्ज

IPPB के सर्कुलर के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट से एक महीने में 4 नकद निकासी मुफ्त है. वहीं लिमिट के खत्म हो जाने पर महीने में 5वीं नकद निकासी से न्यूनतम 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा.

एक अप्रैल 2021 से कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं. वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के ग्राहकों को एक अप्रैल से झटका लगने वाला है. दरअसल, एक अप्रैल 2021 से ग्राहकों के जरिए बैंक में किए गए ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगेगा.

1 अप्रैल 2021 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के ग्राहक अगर बैंक में नकद जमा, नकद निकासी और आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं तो इस पर चार्ज लगेगा. हालांकि महीने में एक लिमिट को पार करने के बाद ही नकद जमा और निकासी पर चार्ज लगेगा. महीने में ग्राहकों को कुछ तय फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट भी मिलेगी, इसके खत्म हो जाने पर ही चार्ज वसूल किया जाएगा.

बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर चार्ज इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के सर्कुलर के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट से एक महीने में 4 नकद निकासी मुफ्त है. वहीं लिमिट के खत्म हो जाने पर महीने में 5वीं नकद निकासी से न्यूनतम 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का चार्ज लगेगा. वहीं बेसिक सेविंग्स अकाउंट में नकद जमा करने के मामले में कोई सीमा तय नहीं की गई है. ग्राहकों के जरिए कितनी बार भी नकद जमा की जा सकती है, इस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.

सेविंग और करंट अकाउंट पर चार्ज वहीं IPPB के बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा सेविंग और करंट अकाउंट पर एक महीने में 25000 रुपये तक की नकद निकासी फ्री रहेगी. इसके बाद हर ट्रांजेक्शन के लिए न्यूनतम 25 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा बेसिक सेविंग अकाउंट के अलावा सेविंग और करंट अकाउंट पर प्रति महीने 10000 रुपये तक नकद जमा मुफ्त में की जा सकती है. इस सीमा के बाद हर ट्रांजेक्शन पर न्यूनतम 25 रुपये चार्ज लगेगा.

​AEPS ट्रांजेक्शन पर चार्ज वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नेटवर्क पर AEPS के तहत किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. हालांकि नॉन IPPB नेटवर्क पर एक महीने में सिर्फ तीन ट्रांजेक्शन ही फ्री में किए जा सकेंगे. इसके बाद एईपीएस के जरिए नकद जमा करने और नकद निकासी पर 20 रुपये हर ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगेगा. इसके अलावा मिनी स्टेटमेंट की मुफ्त सीमा खत्म होने पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज, फंड ट्रांसफर के मामले में 1 रुपये से लेकर अधिकतम 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज देना होगा. वहीं इन चार्जेस में जीएसटी या सेस शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारतीय इकोनॉमी में बढ़ोतरी का अनुमान, इस साल 12% का हो सकता है इजाफा Income Tax Saving Schemes: अगर बचाना है इनकम टैक्स तो 31 मार्च से पहले पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में करें निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget