एक्सप्लोरर

भारत में प्लास्टिक के नोट की तैयारी तेज, RBI के प्रोजेक्ट में उतरीं दो बड़ी कंपनियां

RBI 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल करने की तैयारी में है. BRBNMPL ने सामग्री सप्लाई के लिए प्रस्ताव मांगे हैं, जिसमें  UFlex और Spectra सिस्टम्स ने संयुक्त बोली जमा की है.

भारत में जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलिमर से बने नोट देखने को मिल सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पॉलिमर करेंसी के लिए जरूरी सामग्री की सप्लाई को लेकर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए घरेलू कंपनी  UFlex ने अमेरिका की Spectra सिस्टम्स के साथ मिलकर बोली जमा की है. 

दरअसल, सरकार पहले ही 10 और 20 रुपए की पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे चुकी है. वहीं, पॉलिमर नोट को लेकर यह पहल ऐसे समय में हो रही है, जब दुनियाभर के कई देशों में प्लास्टिक आधारित करेंसी का इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि इन नोटों को मौजूदा कागज के नोटों के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ माना जाता है. आइए जानते हैं कि भारत में पॉलिमर नोट को लेकर क्या तैयारी चल रही है और इसमें किन कंपनियों की भूमिका सामने आई है.

RBI के प्रोजेक्ट में क्या हो रहा है?

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने की है. यह कंपनी RBI की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.
इस प्रोजेक्ट के तहत पॉलिमर नोट बनाने के लिए जरूरी खास सामग्री की सप्लाई करने वाली कंपनियों को सलेक्ट किया जा रहा है.

BOPP की एक खास पॉलीप्रोपाइलीन सामग्री की जरूरत है. इससे नोट की छपाई और स्याही के बेहतर तरीके से चिपकने में मदद मिलेगी. प्रस्तावित खरीद के तहत करीब 68,000 रीम सामग्री की जरूरत बताई जा रही है, जिसमें 10 और 20 रुपये के नोटों के लिए 34,000-34,000 रीम शामिल हैं.

UFlex और Spectra ने मिलकर लगाई बोली

जानकारी के मुताबिक, भारतीय पॉलिमर कंपनी UFlex ने अमेरिका की Spectra सिस्टम्स के साथ साझेदारी की है. दोनों कंपनियों ने मिलकर पॉलिमर नोट से जुड़े इस प्रोजेक्ट के लिए बोली जमा की है.

इस साझेदारी में UFlex की पॉलिमर बनाने की क्षमता और Spectra सिस्टम्स की बैंकनोट की सुरक्षा और पहचान से जुड़ी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इस बोली में शामिल होने को लेकर UFlex से प्रतिक्रिया मांगी गई थी, लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. 

सोना-चांदी फिर सस्ते, आज के रेट में आई जोरदार गिरावट, हफ्तेभर में इतना टूटा भाव

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget