एक्सप्लोरर

India's Oldest Billionaire: ये हैं भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति, रिटायर होने के बाद शुरू की थी कंपनी

Success Story: आपकी उम्र या परिस्थिति चाहे जो हो, आप उसके बाद भी किसी नई चीज की शुरुआत कर सकते हैं और ईमानदारी व मेहनत के दम पर सफलता भी हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं.

अंग्रेजी में एक कहावत है... Never too late to start. इसका मतलब हुआ कि कोई भी नई शुरुआत करने में कभी भी देरी नहीं होती है. आपकी उम्र या परिस्थिति चाहे जो हो, आप उसके बाद भी किसी नई चीज की शुरुआत कर सकते हैं और ईमानदारी व मेहनत के दम पर सफलता भी हासिल कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं. यह कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिसने उम्र के उस पड़ाव पर उद्यमी जीवन की शुरुआत की, जब लोग रिटायर होकर घर बैठ जाते हैं. इसी अनोखी बात के कारण आज वह शख्स भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति हैं.

इतनी है लक्ष्मण मित्तल की नेटवर्थ

यह कहानी है भारत के सबसे प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड में से एक सोनालिका ट्रैक्टर्स के संस्थापक व चेयरमैन लक्ष्मण दास मित्तल की. अभी उनकी उम्र 92 साल है और फोर्ब्स के हिसाब से उनकी मौजूदा नेटवर्थ 2.5 बिलियन डॉलर है. पिछले सप्ताह केशव महिंद्रा के निधन के बाद अब लक्ष्मण दास मित्तल ही भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति बन गए हैं. अब तक यह दर्जा केशव महिंद्रा के पास था.

60 साल तक थे एलआईसी एजेंट

लक्ष्मण दास मित्तल की कहानी अनोखी है. वह पहले एलआईसी एजेंट हुआ करते थे. उन्होंने एलआईसी एजेंट के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया. 60 साल की उम्र तक एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने के बाद वह रिटायर हो गए. उन्हें खाली बैठना पसंद नहीं था तो रिटायरमेंट के बाद कोई और काम खोजने लगे. करीब 6 साल तक कुछ न कुछ करते रहने के बाद अंत में उन्होंने एक उद्यमी के रूप में काम की शुरुआत की.

इतनी उम्र में शुरू किया काम

लक्ष्मण मित्तल का जन्म साल 1931 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ. वह 1990 में एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने के बाद रिटायर हुए. उसके बाद उन्होंने मारुति की डीलरशिप लेने का प्रयास किया. डीलरशिप नहीं मिल पाने पर उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया. जब उन्होंने सोनालिका समूह की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 66 साल हो चुकी थी.

इतना फैल चुका है नेटवर्क

इस बारे में मित्तल ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कैसे वह मारुति उद्योग की डीलरशिप लेने के प्रयास में लगे थे और अब वह खुद लोगों को डीलरशिप मुहैया करा रहे हैं. उनकी बात सच भी है. सोनालिका अभी भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड है. सोनालिका के ट्रैक्टरों को भारत से बाहर भी खूब पसंद किया जाता है. कंपनी के ट्रैक्टरों के 2 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ग्राहक हैं, जो 140 देशों में हैं.

अभी भी देखते हैं कंपनी का काम

मित्तल अब सोनालिका का कामकाज अगली पीढ़ी को सौंप चुके हैं. अभी कंपनी का कामकाज उनके बेटे अमृत सागर और दीपक तथा पोते रमण, सुशांत और राहुल संभाल रहे हैं. हालांकि वह अब भी कंपनी से पूरी तरह से अलग नहीं हुए हैं. लक्ष्मण मित्तल आज भी समूह के चेयरमैन हैं और सक्रियता से कामकाज देखते हैं. उम्र की परवाह किए बिना सक्रिय बने रहना ही उनकी सफलता का राज भी है...

ये भी पढ़ें: खोखली है भारतीय शिक्षा व्यवस्था? आपकी डिग्रियों को रद्दी बराबर मानती हैं कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget