एक्सप्लोरर

Rice Export Ban: भारत के चावल एक्सपोर्ट पर बैन के फैसले से दुनियाभर में मची खलबली, अब विदेशी मुल्कों को करने होंगे सरकारी सौदे

Rice Export Ban: भारत सरकार के गैर बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन के बाद दुनिया के कई देशों की मुसीबत बढ़ गई है. इन्हें अपने यहां की सरकारों से कहना पड़ेगा कि वो भारत के साथ सरकारी सौदे करें.

India Rice Export Ban: चावल की खपत पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा है. इस साल पूरे विश्व में चावल का उत्पादन पिछले सालों के मुकाबले कम हुआ है. ऐसे में खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने गैर बासमती सफेद चावलों के निर्यात पर बैन लगा दिया है. भारत के इस फैसले के बाद से पूरे विश्व की चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि वैश्विक मार्केट में भारत के चावलों की एक बड़ी हिस्सेदारी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारत सरकार के चावल को बैन करने के फैसले के बाद अब विश्व के अलग-अलग मुल्क चावल की खरीद के लिए सीधे भारत सरकार से सौदा कर सकते हैं.

यह देश सरकार से सीधे कर सकते हैं सौदा

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका और एशिया के कई देश भारत के गैर बासमती चावल के निर्यात के फैसले के बाद आपूर्ति कम होने की संभावना को देखते हुए चिंतित है. ऐसे में आने वाले वक्त में इन देशों के बीच चावल खरीदने को लेकर होड़ मच सकती है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार के इस फैसले के बाद विश्व में लगभग पांचवे हिस्से तक चावल की सप्लाई में कमी आ सकती है.

इस कारण वैश्विक मार्केट में चावल के दाम बढ़ने की संभावना है. ऐसे में अलग-अलग देशों की सरकारें कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार के साथ अलग-अलग सौदे कर सकती है. भारत के गैर बासमती चावल निर्यात पर बैन के फैसले पर बात करते संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने कहा है कि इस तरह के फैसले से पूरी दुनिया में व्यापार पर निर्भरता में विश्वास को कम करने का काम करता है.

सरकारों के बीच हो सकता है समझौता

वैश्विक स्तर पर इस साल कम हुई चावल की पैदावार से भारत में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. ऐसे में सरकार ने इसे देखते हुए पिछले हफ्ते गैर बासमती चावलों के निर्यात पर रोक लगा दी है. इस फैसले को लेते हुए सरकार ने साफ किया है कि भारत सरकार अन्य देशों की सरकार के साथ चावल को लेकर समझौता करने के लिए तैयार है. ऐसे में आने वाले वक्त में कई देश भारत सरकार से सीधे संपर्क करके चावल को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं.

ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले साल सितंबर में घरेलू बाजार में चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने टूटे चावलों के निर्यात पर बैन लगा दिया था. इसके बाद से भारत सरकार ने इंडोनेशिया, सेनेगल, गाबिया, माली और इथोपिया जैसे देशों के साथ कई सरकारी डील किए थे. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate: सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको करना पड़ेगा ज्यादा खर्च, चेक करें ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget