एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियां अप्रैल में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आईं

आर्थिक जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कारखाने अस्थायी तौर पर बंद रहे जिसकी वजह से उत्पादन इतना नीचे चला गया.

नई दिल्लीः देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अप्रैल में घरेलू विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहीं. सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण रपट के अनुसार कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी गयी और नए ऑर्डर भी डूब गए. आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई विनिर्माण) अप्रैल में गिरकर 27.4 अंक रह गया. यह मार्च में 51.8 अंक था. कंपनियों के खरीद प्रबंधकों के बीच पिछले 15 साल से किए जा रहे इस सर्वेक्षण के इतिहास में यह कारोबारी गतिविधियों में सबसे तेज गिरावट को दर्शाता है जबकि पिछले 32 महीनों से मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में लगातार तेजी का रुख बरकरार बना हुआ था. पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना कारोबारी गतिविधियों में विस्तार जबकि उसके नीचे रहना गतिविधियों के कमजोर पड़ने को दर्शाता है. रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से बड़े पैमाने पर उद्योग बंद रहे. इसके चलते विनिर्माण गतिविधियों पर अप्रैल में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. पिछले ढाई साल में नए ऑर्डरों में पहली बार गिरावट रही. यह पिछले 15 साल में आयी सबसे तेज गिरावट है. आईएसएस मार्किट से जुड़े अर्थशास्त्री इलियट केर के मुताबिक, ‘मार्च में विनिमार्ण गतिविधियां अपेक्षाकृत निष्प्रभावी बनी रहीं, लेकिन अप्रैल में क्षेत्र पर कोरोना वायरस संकट का असर साफ देखा गया.’ विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कारखाने अस्थायी तौर पर बंद रहे. इससे उत्पादन का स्तर इतने नीचे चला गया. निर्यात ऑर्डरों में अक्टूबर 2017 के बाद पहली बार गिरावट मार्च में देखी गयी. जो अप्रैल में और तेज गति से गिरी. कंपनियों की मांग गिरने से अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियों में भी कटौती देखी गयी. कारखाने बंद रहने के चलते कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की जो सर्वेक्षण के इतिहास में रोजगार में आयी सबसे तेज गिरावट है. हालांकि रपट में सालभर के लिए मांग में सुधार का परिदृश्य रखा गया है. कोरोना वायरस संकट से उबरने के बाद बाजार में मांग ठीक होने की उम्मीद जतायी गयी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42,533 हो चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,373 को छू गया है. सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है. ये भी पढ़ें अप्रैल में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री शून्य रही, 37,878 यूनिट का एक्सपोर्ट किया
अमेरिकी PE फर्म सिल्वरलेक ने रिलायंस Jio में खरीदा 1.15 फीसदी हिस्सा, 5656 करोड़ रुपये का किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दुकानदार UPI पेमेंट लेने से कर सकता है इनकार? जानें क्या कहता है कानून
क्या दुकानदार UPI पेमेंट लेने से कर सकता है इनकार? जानें क्या कहता है कानून
साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज, अब पता चलेगा, पैकेट पर लगेगा लाल-हरा निशान
साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज, अब पता चलेगा, पैकेट पर लगेगा लाल-हरा निशान
19 महीने में 100 करोड़ की लूट, बुजुर्गों के बैंक बैलेंस पर कैसे डाका डाल रहे ठग?
19 महीने में 100 करोड़ की लूट, बुजुर्गों के बैंक बैलेंस पर कैसे डाका डाल रहे ठग?
Real Estate: 2 BHK का दौर भी खत्म? क्यों अचानक बढ़ गई 3-BHK फ्लैट्स की दीवानगी
Real Estate: 2 BHK का दौर भी खत्म? क्यों अचानक बढ़ गई 3-BHK फ्लैट्स की दीवानगी

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
सोनिया गांधी पर BJP का बड़ा हमला, 'बिना नागरिकता के डाला वोट'
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
Live: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पांच सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
Embed widget