एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी में कुछ निवेशकों को ट्रेड करने की दे सकती है इजाज़त

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड करने वाले निवेशकों के लिये राहत की खबर है. सरकार cryptocurrency में कुछ निवेशकों को निवेश करने की इजाजत दे सकती है.

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड करने वाले निवेशकों के लिये राहत की खबर है. सरकार cryptocurrency में कुछ निवेशकों को निवेश करने की इजाजत दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक निवेशकों को राहत देने के लिये सरकार क्रिप्टोकरेंसी बिल में ये प्रावधान कर सकती है. दरअसल जिन लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी खरीदा हुआ है उन लोगों को क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कानून लागू होने तक की तय समय सीमा के भीतर क्रिप्टोकरेंसी से बाहर निकलने या उसे बेचने की छूट दे सकती है. 

संसद में पेश होगा क्रिप्टो पर बिल

दरअसल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बिल पर सरकार लगातार चर्चा कर रही है जिसे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार बिल में डिजिटल करेंसी में निवेश करने के लिये न्यूनत्तम रकम की सीमा तय कर सकती है. सरकार कुछ तरह के क्रिप्टोकरेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के  Private Cryptocurrencies को बैन कर सकती है. हालांकि विदेशी डिजिटल करेंसी को मान्यता देने या न देने का अधिकार RBI को देने का प्रस्ताव दिया गया है. RBI की ओर से आधिकारिक डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बिल पर प्रधानमंत्री कार्यालय की नजर है. क्योंकि संसद में पेश किये जाने से पहले इसे कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी. 

पीएम मोदी कर चुके हैं बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बैठक कर चुके हैं. बैठक में कहा गया था कि क्रिप्टोकरेंसी को मनी लांड्रिंग और टेरर फाइनैंसिंग का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा. क्रिप्टो को लेकर युवाओं को लुभाने वाले लुभावने विज्ञापनों पर भी चिंता जाहिर की गई थी. 

डिजिटल करेंसी पर बैन के पक्ष में आरबीआई

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास डिजिटल करेंसी पर पूरी तरह बैन के पक्ष में है. उनका मानना है कि डिजिटल करेंसी के देश के वित्तीय स्थिरता को खतरा पैदा हो सकता है. शक्तिकांत दास कह चुके हैं क्रिप्टोकरेंसी पर व्यापक चर्चा किये जाने की जरुरत है. संसद की स्थाई समिति के सदस्यों ने भी क्रिप्टोकरेंसी को रेग्युलेट करने की मांग की है. वहीं सरकार बजट में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले मुनाफे पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है. 

बैन के डर से गिरा क्रिप्टो 

सरकार के क्रिप्टोकरेंसी को बैन करने के लिये संसद में बिल लाने की खबर के बाद Shiba Inu और Dogecoin में WazirX platform पर 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Gautam Adani is Richest Man: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Mobile Recharge Price Increase: जानिए कैसे महंगे मोबाइल रिचार्ज और डाटा प्लान ने बिगाड़ा लोगों के घर का बजट?

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget