एक्सप्लोरर

Gold: भारत का सोना विदेश नहीं-देश की बढ़ाएगा शान, पर क्या है इसके पीछे RBI का सीक्रेट प्लान

India Gold Reserve: रिजर्व बैंक बीते 6 सालों से सोने की ज्यादा खरीद रहा है. अब हालिया सालों में रिजर्व बैंक ने अपने भंडार को देश में मंगाने पर फोकस कर दिया है...

रिजर्व बैंक अन्य देशों में रखे सोने के भंडार को तेजी से वापस देश मंगा रहा है. इसके चलते विदेश में रखा भारत का सोना भंडार कम होकर 6 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों में ये बात सामने आई है.

अब देश से बाहर बचा इतना सोना

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2024 में भारत के कुल सोना भंडार का 47 फीसदी हिस्सा देश से बाहर बचा हुआ था. यह दिसंबर 2017 के बाद अन्य देशों में रखे भारत के सोना भंडार का सबसे निचला स्तर है. रिजर्व बैंक ने बदले हालात में दिसंबर 2017 में ही सोने की खरीदारी को तेज किया था. अब सेंट्रल बैंक उनमें से ज्यादा से ज्यादा सोना देश में लाने की दिशा में काम कर रहा है.

पिछले महीने आया 100 टन सोना

अभी हाल ही में इससे जुड़ी एक खबर सुर्खियों में रही थी, जब रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से सोने की भारी-भरकम खेप को देश मंगाया था. उस मामले में ब्रिटेन से लगभग 100 टन सोना भारत आया है. उस समय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि विदेश से मंगाए जा रहे सोने के भंडार में कुछ भी अप्रत्याशित बात नहीं है. उनका कहना था कि कि अब देश में सोने के भंडारण की क्षमता का विस्तार हुआ है, इसी लिए विदेश से सोना वापस मंगाया जा रहा है.

ये कारण मानते हैं एनालिस्ट

हालांकि बाजार के जानकार आरबीआई गवर्नर की बात को पूरा सच नहीं मान रहे हैं. एनालिस्ट आरबीआई की इस बदली रणनीति को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध जैसे कदम उठाए. उसके साथ ही अमेरिका व उसके सहयोगी देशों ने रूस की विदेशी संपत्तियों को जब्त किया. रिजर्व बैंक ऐसे किसी भी हालात के लिए पहले से तैयार रहना चाहता है, ताकि किसी भी स्थिति भारत की संपत्तियों पर किसी अन्य देश का नियंत्रण न रहे.

रिजर्व बैंक के पास इतना सोना

रिजर्व बैंक ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने की रणनीति के तहत पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड सोना खरीदा है. अभी मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, रिजर्व बैंक के पास भंडार में 822 टन से ज्यादा सोना है. उसमें से 53 फीसदी हिस्सा अब देश में ही भंडारों में रखा गया है. कुछ साल पहले तक यह हिस्सा काफी कम था. सितंबर 2021 में रिजर्व बैंक का सिर्फ 39 फीसदी सोना भारत में रखा था.

ये भी पढ़ें: फ्रंट रनिंग के आरोपों में घिरा ये फंड हाउस, सेबी ने शुरू कर दी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
Gold Silver Price: 1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?
Wipro की लाखों की नौकरी छोड़ी, अब कैसे 60 करोड़ महीना कमा रहा शख्स?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget