एक्सप्लोरर

India GDP Data: आप जेब करेंगे ढीली, खोलेंगे मुट्ठी, तभी आगे बढ़ेगा भारत, क्या कहती है UN की ताजा रिपोर्ट

United Nation Data: भारत आगे भी कम से कम 6.6 फीसदी की दर से विकास करता रहेगा. संयुक्त राष्ट्रसंघ की ताजा रिपोर्ट तो यही कहती है.

India GDP Growth Rate Data: भारत के विकास की रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर है, लेकिन यह पस्त नहीं है. देश आगे भी कम से कम 6.6 फीसदी की दर से विकास करता रहेगा. संयुक्त राष्ट्रसंघ की ताजा रिपोर्ट तो यही कहती है. हाल ही में जारी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट का सार यही है कि भारत के विकास की दिशा में आगे बढ़ने में ज्यादा बाधा नहीं है. लेकिन यह मुख्य रूप से निजी खपत और निवेश पर आधारित होगा. इस तरह रिपोर्ट में यह साफ कर दिया गया है कि आम आदमी कितना ज्यादा खर्च करता है, इसी पर देश की तरक्की की रफ्तार निर्भर करेगी. यानी आप बाजार में अपनी जेब जितनी अधिक ढीली करेंगे और घर के खर्च में जितनी ज्यादा मुट्ठी खोलेंगे, उतना ही देश विकास करेगा. इसके साथ ही विकास के लिए निवेश की शर्त भी जोड़ दी गई है. यानी निजी खपत के अलावा देश में निवेश होना भी जरूरी है. जाहिर है कि निवेश के मोर्चे पर मजबूती घरेलू और विदेशी दोनों स्तर पर चाहिए.

चीन कमजोर हो रहा है, नहीं चूके भारत

रिपोर्ट में साफ इशारा किया गया है कि घरेलू कारणों से चीन आर्थिक मोर्चे पर कमजोर हो रहा है. चीन में घरेलू खपत में कमी आ गई है. रियल एस्टेट मंदी का शिकार है और युद्ध के कारण बाकी प्रॉडक्ट की मांग में कमी से भी चीन जूझ रहा है. इसका फायदा उठाने के लिए भारत को सर्विस सेक्टर में निर्यात बढ़ाने की जरूरत है. मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में भी अधिक से अधिक निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए.

 ग्लोबल विकास दर 2.8 फीसदी रहेगी 

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की इकोनॉमी भले ही 2025 में 6.6 फीसदी की दर से विकास करेगी, लेकिन दुनिया की विकास दर 2.8 फीसदी ही रहेगी. दुनिया में युद्ध के कारण भी इकोनॉमी में नरमी के हालात बने हैं. कई देशों में लोन काफी बढ़ गए हैं. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा है कि देश इन खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़े:

 Family Trust: वसीयत लिखने से अधिक अच्छा क्यों है फेमिली ट्रस्ट बनाना, जानिए इसके कितने हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget