एक्सप्लोरर

अमेरिकी डॉलर से भर गया भारत का खजाना, फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व ने तो इस बार कमाल कर दिया

RBI ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के पास उनकी कोई उधारी नहीं है, लेकिन राज्यों को दिए गए लोन में गिरावट आई है. ये 36,792 करोड़ से घटकर 22,324 करोड़ हो गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश का फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व यानी विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 1.98 बिलियन डॉलर बढ़कर 688.13 बिलियन पर पहुंच गया है. यह लगातार आठवां हफ्ता है जब भारत के रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

हालांकि, ये आंकड़ा अब भी सितंबर 2024 के 704.88 बिलियन डॉलर के ऑल-टाइम हाई से थोड़ा नीचे है, लेकिन ट्रेंड देखकर साफ है कि भारत की फॉरेन करंसी पोजिशन फिर से मजबूत हो रही है.

FCA का रहा सबसे बड़ा योगदान

इस बढ़त के पीछे सबसे बड़ा योगदान Foreign Currency Assets (FCA) का रहा, जो 2.17 बिलियन डॉलर बढ़कर 580.66 बिलियन डॉलर हो गए हैं. ध्यान दें, FCA में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी मुद्राएं भी शामिल होती हैं और उनकी वैल्यूएशन से भी इसमें उतार-चढ़ाव आता है.

हालांकि, इस हफ्ते सोने के भंडार में 207 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह 84.36 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इसके अलावा IMF से जुड़े Special Drawing Rights (SDRs) 21 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.58 बिलियन डॉलर हो गए, और IMF में भारत की रिज़र्व पोजिशन भी 2 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.51 बिलियन डॉलर हो गई.

केंद्र के पास कोई उधारी नहीं

RBI ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के पास उनकी कोई उधारी नहीं है, लेकिन राज्यों को दिए गए लोन में गिरावट आई है. ये 36,792 करोड़ से घटकर 22,324 करोड़ हो गया है. अगर हम मार्च 2025 से अब तक की बात करें, तो भारत के फॉरेक्स रिज़र्व में कुल 19.80 बिलियन डॉलर यानी 1.67 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. इसमें FCA, गोल्ड, SDR और IMF पोजिशन, सभी ने सकारात्मक योगदान दिया है. साल भर में देखें, तो 26 अप्रैल 2024 से अब तक 5.61 लाख करोड़ रुपये (50.21 बिलियन डॉलर) का इजाफा हुआ है. यह अपने आप में भारत की बाहरी आर्थिक मज़बूती को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर पर नजर! ये तीन शेयर निवेशकों पर बरसाने वाले हैं पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget