एक्सप्लोरर

Windfall Tax: पेट्रोलियम क्रूड पर घट गया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल-डीजल और ATF पर कितना टैक्स-जानें

Windfall Tax Cut: देश की ऑयल रिफाइनरीज को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौती कर दी है. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर कितना टैक्स है- वो भी जानें.

Windfall Tax Cut: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है और इसे घटाकर 4100 रुपये प्रति टन कर दिया है. पेट्रोलियम क्रूड पर इससे पहले 6400 रुपये प्रति टन का विंडफॉल टैक्स लग रहा था. ये नई घटी हुई दरें आज यानी मंगलवार से लागू हो गई हैं और सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दे दी है. डॉलर के संदर्भ में देखें तो सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर 50.14 डॉलर प्रति टन के हिसाब से विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है.

पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर कितना है विंडफॉल टैक्स

भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर विंडफॉल टैक्स को शून्य पर बरकरार रखा है यानी इन पेट्रोलियम उत्पादों पर कोई विंडफॉल टैक्स नहीं है. 

कब-कब सरकार करती है विंडफॉल टैक्स में बदलाव

भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय कीमतों और अन्य कारकों के आधार पर हरेक पाक्षिक यानी हर 15वें दिन पर विंडफॉल टैक्स की दरों में बदलाव करती है और ये प्रकिया जुलाई 2022 से चल रही है. सरकार ने पहली बार पिछले साल जुलाई में ही इस विंडफॉल टैक्स को लगाया था और तब से ये ही सिलसिला चल रहा है.

पिछली बार कैसा रहा था टैक्स

इससे पिछली बार 4 अप्रैल को सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स को इसके पिछले दाम 3500 रुपये प्रति टन से घटाकर शून्य कर दिया था यानी इस पर विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया था. हालांकि इसके बाद 19 अप्रैल को सरकार ने एक बार फिर क्रूड के टैक्स में बदलाव किया और इसे बढ़ाकर 6400 रुपये प्रति टन किया था. 

क्यों लगाया गया था ये विंडफॉल टैक्स

भारत में जुलाई 2022 में पहली बार विंडफॉल टैक्स को लगाया गया था और ये क्रूड ऑयल उत्पादकों पर इसलिए लगाया गया था जिससे गैसोलीन, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल को देश से बाहर बेचने पर मिले लाभ पर लेवी ली जा सके. दरअसल निजी रिफाइनरीज अंतराष्ट्रीय बाजार में बेचने के जरिए इन पेट्रोलियम उत्पादों पर ज्यादा मुनाफा कमा रही थी और घरेलू बाजार की बजाए वहां ऑयल प्रोडक्ट्स बेचने की कोशिशों में थी जिसे कम करने के लिए सरकार ने ये विंडफॉल टैक्स लगाया.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में आई तेजी, जानें कहां महंगा और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget