एक्सप्लोरर

India China Trade: बॉर्डर पर चल रहा भारी तनाव, फिर भी तेजी से बढ़ रहा चीन से कारोबार

Chinese Products: कॉमर्स मिनिस्ट्री के डेटा के अनुसार, चीन से हमारा इंपोर्ट उछाल मार रहा है. इसके चलते भारत का व्यापार घाटा भी बढ़ा है.

Chinese Products: भारत और चीन के बीच पिछले कई सालों से बॉर्डर को लेकर जगह-जगह विवाद होते रहे हैं. हाल ही में गलवान वैली में हुए संघर्ष में कई भारतीय सिपाहियों की जानें गई थीं. इसके बाद चाइनीज प्रोडक्ट्स के बहिष्कार का एक लंबा सिलसिला चला था. साथ ही भारत सरकार ने भी कई चीनी कंपनियों को देश से कारोबार समेटने पर मजबूर कर दिया था. सीमा पर तनाव की स्थिति भले ही सालों बाद भी वैसी की वैसी ही है लेकिन, कारोबार के मोर्चे पर अब स्थिति बिल्कुल उलट हो चुकी है. भारत और चीन का व्यापार (India China Trade) न सिर्फ तेजी से बढ़ा है बल्कि इसमें इंपोर्ट का हिस्सा ज्यादा है. इसके चलते हमारा व्यापार घाटा भी बढ़ता जा रहा है. 

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने जारी किए आंकड़े 

कॉमर्स मिनिस्ट्री (Ministry of Commerce) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के दौरान चीन को एक्सपोर्ट 8.3 फीसदी घटकर 5.8 अरब डॉलर रह गया है. उधर, इंपोर्ट में 10.96 फीसदी का उछाल आया और यह 46.65 डॉलर हो गया है. इससे व्यापार घाटा (Trade Deficit) भी बढ़कर 35.85 अरब डॉलर हो गया है. भारत से चीन को एक्सपोर्ट सिर्फ अगस्त में ही 22.44 फीसदी घटकर 1 अरब डॉलर रह गया है. उधर, इंपोर्ट 15.55 फीसदी बढ़कर 10.8 अरब डॉलर पहुंच गया है.

इन देशों से एक्सपोर्ट घटा और इंपोर्ट बढ़ा 

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, नेपाल, बेल्जियम और तुर्की को होने वाले एक्सपोर्ट में भी गिरावट आई है. साथ ही इस दौरान यूएई, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, वियतनाम और ताइवान से इंपोर्ट में इजाफा होता जा रहा है. अमेरिका पिछले वित्त वर्ष में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था. उसके बाद चीन का स्थान था. चीन 2013-14 से 2017-18 और 2020-21 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था. चीन से पहले यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था. अमेरिका 2021-22 और 2022-23 में सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था.

अमेरिका से कारोबार में एक्सपोर्ट रहा ज्यादा 

अगस्त में भारत का अमेरिका को एक्सपोर्ट 6.29 फीसदी घटकर 6.55 अरब डॉलर जबकि इंपोर्ट 6.3 फीसदी घटकर 3.82 अरब डॉलर रहा है. अप्रैल से अगस्त के दौरान अमेरिका को एक्सपोर्ट 5.72 फीसदी बढ़कर कुल 34 अरब डॉलर हो गया जबकि इंपोर्ट 3.72 फीसदी बढ़कर 19 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इसके चलते व्यापार अधिशेष 15 अरब डॉलर रहा. इसी तरह अगस्त में रूस से देश का इंपोर्ट लगभग 40 फीसदी घटकर 2.57 अरब डॉलर रहा. वहीं, कच्चे तेल के इंपोर्ट के कारण अप्रैल से अगस्त 2024-25 के दौरान आयात 6.39 फीसदी बढ़कर 27.35 अरब डॉलर रहा.

ये भी पढ़ें 

Tata Sons IPO: दबाव बना रहे बड़े शेयरहोल्डर, क्या आईपीओ लाएगी टाटा संस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget