एक्सप्लोरर

India-Canada Tension: भारत-कनाडा के रिश्तों में दरार का असर, पीएम ट्रूडो के बयान के बाद घट गया मसूर दाल का इंपोर्ट

Lentils Price Hike: भारत मसूर दाल के खपत के लिए आयात पर निर्भर है. और पिछले वर्ष कुल आयात का आधे से ज्यादा कनाडा से इंपोर्ट किया गया था.

Masoor Dal Price Hike: अरहर और उरद दाल के समान मसूर दाल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. जिसके बाद सितंबर महीने के पहले हफ्ते में सरकार ने व्यापारियों के लिए मसूर दाल के स्टॉक का खुलासा करना जरूरी कर दिया. भारत बड़े पैमाने पर मसूर दाल का आयात कनाडा से करता है. लेकिन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कनाडा में भारतीय एजेंसियों के खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोपों के बाद कनाडा के भारत को मसूर दाल बेचने की रफ्तार धीमी पड़ गई है. वहां के कारोबारियों को आशंका है कि भारत सरकार ट्रेड पर पांबदी लगा सकती है जिसके चलते सेल्स में कमी आई है.

मसूर दाल के लिए भारत आयात पर निर्भर

भारत में पौष्टिक आहार के सेवन में दाल करी बनाने के लिए मसूर दाल का इस्तेमाल किया जाता है. भारत मसूर दाल के खपत के लिए आयात पर निर्भर है. बड़े पैमाने पर मसूर दाल का आयात कनाडा से भारत करता है. रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारियों को आशंका है कि दोनों देशों के बीच तनाव के चलते दोनों ही सरकारें ट्रेड पर बंदिशें लगा सकती हैं. ओलम एग्री इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नितिन गुप्ता ने कहा कि ऐसी आशंका कारोबारियों को सता रही है. हालांकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारत की ऐसी कोई योजना नहीं है और सरकार ने इंपोर्टरों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है. कनाडा भी अपनी ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं ले रहा जिससे दोनों ही देशों के रिश्ते और बिगड़े.  

कनाडा से घटी मसूर दाल की खरीदारी 

मसूर दाल के प्रोडक्शन में कमी के बाद इस वर्ष 2023 में भारत ने बड़े पैमाने पर कनाडा से मसूर दाल का आयात किया है. कारोबारियों का कहना है कि अभी तक इंपोर्ट को रद्द करने का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है. मसूल दाल के उत्पादन में कमी के बाद कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान के बाद कनाडा से सप्लाई की कीमतें 6 फीसदी की कमी के साथ 770 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक घट गया है.  2022-23 में कनाडा भारत को मसूर दाल सप्लाई करने वाले सबसे बड़ा देश था. 31 मार्च 2023 तक भारत ने 370 मिलियन डॉलर का 4.86 लाख मीट्रिक टन मसूर दाल का आयात कनाडा से किया था. जो कि भारत के कुल आयात का 50 फीसदी से ज्यादा था. इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच कनाडा से मसूल दाल के आयात में पिछले साल के मुकाबले 420 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 

ऑस्ट्रेलिया से बढ़ी खरीदारी 

भारत में हर वर्ष 2.4 मिलियन मीट्रिक टन मसूर दाल की खपत होती है. जबकि घरेलू उत्पादन केवल 1.2 मिलियन मीट्रिक टन है जो आयात के जरिए पूरा किया जाता है. बहरहाल कनाडा से मसूर दाल की खरीदारी घटने के बाद ऑस्ट्रेलिया से खरीदारी बढ़ गई है.  

सरकार पर है दबाव 

मसूर दाल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है. विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए भारत के लिए कनाडा के मसूर दाल की अनदेखी करना बेहद मुश्किल होगा. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंग ने पिछले दिनों कहा था कि भारत कनाडा से मसूर दाल का आयात बढ़ाने जा रहा है जिससे त्योहारी सीजन के दौरान उचित कीमतों पर उपभोक्ताओं को मसूर दाल उपलब्ध कराई जा सके. 

ये भी पढ़ें 

NITI Aayog: केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा कानून और एलपीजी सब्सिडी स्कीम की करेगी समीक्षा, फिजूलखर्ची और चोरी रोकने के लिए लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget