एक्सप्लोरर

Core Industries: रफ्तार पकड़ने लगा बुनियादी संरचना क्षेत्र, मई में इतनी रही वृद्धि दर, साल भर पहले से अब भी काफी नीचे

Index of 8 Core Industries: आठ बुनियादी उद्योगों के इंडेक्स से पता चलता है कि बुनियादी संरचना क्षेत्र का हाल कैसा है. मई महीने के लिए जारी इंडेक्स में ठीक सुधार देखने को मिला है.

बुनियादी संरचना (Infrastructure) के लिहाज से मई महीना कुछ राहत प्रदान करने वाला साबित हुआ. मई महीने के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों (Core Industries) की वृद्धि दर कुछ सुधरकर 4.3 फीसदी रही. इससे पहले अप्रैल में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गई थी.

साल भर पहले से इतना पीछे

अप्रैल महीने के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों ने महज 3.5 फीसदी की दर से वृद्धि की थी, जो पिछले 6 महीने में सबसे कम था. इस तरह देखें तो मई की 4.3 फीसदी की वृद्धि दर ठीक-ठाक सुधार दिखाती है. हालांकि साल भर पहले की तुलना में वृद्धि दर अभी भी काफी कम है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई 2022 में 19.3 फीसदी रही थी.

सुधार की धीमी है रफ्तार

सरकार ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मई महीने के आंकड़ों की जानकारी दी. आंकड़ों से पता चलता है कि मुख्य रूप से कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली के उत्पादन में कमी से बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर धीमी रही है. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 फीसदी से कम रही है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 14.3 फीसदी रही थी. इसका मतलब हुआ कि बुनियादी संरचना क्षेत्र में सुधार तो हो रहा है, लेकिन यह बहुत धीमा है.

इन उद्योगों में आई वृद्धि

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 के दौरान सीमेंट, ऊर्वरक, स्टील, कोयला और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में साल भर पहले की तुलना में सुधार आया है. मई 2023 के दौरान सालाना आधार पर कोयला उत्पादन 7.2 फीसदी बढ़ा है. इसी तरह आलोच्य माह के दौरान ऊर्वरकों का उत्पादन 9.7 फीसदी, स्टील का उत्पादन 9.2 फीसदी, सीमेंट का उत्पादन 15.5 फीसदी और पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन 2.8 फीसदी बढ़ा है.

इनके उत्पादन में आई गिरावट

वहीं कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के मामले में उत्पादन में क्रमश: 1.9 फीसदी और 0.3 फीसदी की गिरावट आई है. मई महीने के दौरान बिजली के उत्पादन में भी सालाना आधार पर 0.3 फीसदी की गिरावट आई है. देश के कुल औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में इन आठ बुनियादी उद्योगों का योगदान 40 फीसदी से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: आम लोगों को होगा बचत पर अब ज्यादा फायदा, दूसरी तिमाही के लिए बढ़ा इन योजनाओं का ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget