एक्सप्लोरर

1 अप्रैल से आईटी रिटर्न भरना आसानः एक पेज का होगा आईटीआर फॉर्म

नई दिल्लीः 1 अप्रैल से होने वाले ढेर सारे बदलावों में एक बड़ा बदलाव ये होगा कि सालाना 50 लाख तक इनकम वालों के लिए आईटी रिटर्न भरना आसान हो जाएगा. 5 लाख से 50 लाख रुपये की आमदनी वालों के लिए अब रिटर्न फॉर्म भरना काफी आसान होगा क्योंकि उन्हें अब सिर्फ 1 पेज का ही फॉर्म भरना पड़ेगा. जो फॉर्म फिलहाल 3-4 पेज का होता है उसे छोटा कर सरकार इसके लिए आईटीआर-1 का नया फॉर्म लाएगी. 1 अप्रैल से ये नया फैसला लागू होगा और रिटर्न फाइल बढ़ाने के मकसद से ये फैसला किया गया है.

1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन्कम टैक्स, बैंक और प्रॉपर्टी से जु़ड़े ये बड़े नियम !

आपको ध्यान होगा कि बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एलान किया था कि 5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वालों के लिए सरकार एक पेज का आईटी-रिटर्न फॉर्म लाएगी. लेकिन इसका दायरा बढ़ाते हुए सरकार ने इस लिमिट को 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है. ये फैसला सिर्फ सर्विस क्लास के लिए है और इसके तहत इनकम में सैलरी के अलावा रेंटल इनकम भी शामिल होगी. इसमें आमदनी के अलग स्रोत पर नियम नहीं लागू होगा. अगर नौकरीपेशा लोगों की आमदनी के इन दोनों से ज्यादा जरिए स्रोत हैं तो उन्हें रिटर्न के लिए दूसरा फॉर्म ही भरना पड़ेंगा.

इंश्योरेंस कराना है तो जल्द कराएं: 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है बीमा !

आईटी रिटर्न के फॉर्म ज्यादा आसान होने से ज्यादा रिटर्न फाइल होने की उम्मीद जताई जा रही है. अभी 125 करोड़ देशवासियों की जनता में सिर्फ 6 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं जिसमें 5 लाख रुपये से ज्यादा आय दिखाने वालों की तादाद सिर्फ 76 लाख है. (बजट में घोषित आंकड़ों के मुताबिक)

जानें इसकी जरूरी बातें

  • 1 अप्रैल से सालाना आय 50 लाख रुपए तक वालों को सिर्फ एक पेज का इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म भरना होगा.
  • ये फैसला वित्त वर्ष 2016-17 यानी एसेसमेंट ईयर 2017-18 के लिए लागू हो जाएगा.
  • सरकार नए रिटर्न फॉर्म जल्दी ही लाएगी जिसके बाद 31 जुलाई तक लोगों को अपने इनकम टैक्स के रिटर्न फाइल करने होंगे.
  • इनकम टैक्स रिटर्न भरना बेहद आसान हो जाएगा क्योंकि 50 लाख रुपये तक इनकम वालों का अब एक पेज आईटी रिटर्न फॉर्म में काम निपट जाएगा. यानी उन लोगों को अपना रिटर्न फाइल करने के लिए किसी चार्टेड अकाउंटेंट पर निर्भर नहीं रहना होगा जैसा कि आमतौर पर होता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget